Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शाहरुख खान को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड

नई दिल्ली: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने के बाद अभिनेता शाहरुख खान ने ज्यूरी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और भारत सरकार को धन्यवाद दिया है। शुक्रवार को शाहरुख खान ने शुक्रिया अदा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है। शाहरुख खान ने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सिर्फ एक उपलब्धि नहीं है।

 

Shahrukh Khan got his first National Award

 

 

यह याद दिलाता है कि मैं जो करता हूं, उसकी अहमियत है। यह मुझे आगे बढ़ने, मेहनत करने और सिनेमा की सेवा करते रहने के लिए कहता है। यह अवॉर्ड मेरे लिए रिमांइडर है कि एक्टिंग सिर्फ काम नहीं एक जिम्मेदारी है। स्क्रीन पर सच दिखाने की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने ‘जवान’ फिल्म के निर्देशक एटली समेत पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया है। शुक्रवार को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 की घोषणा हुई थी। बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल का अवॉर्ड इस बार दो अभिनेताओं को मिला। ‘जवान’ के लिए शाहरुख खान और ’12वीं फेल’ के लिए विक्रांत मैसी को यह अवॉर्ड मिला।

 

 

 

फीचर फिल्म कैटेगरी में हिंदी फिल्म ’12वीं फेल’ को बेस्ट फिल्म का खिताब मिला। बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में दमदार अभिनय के लिए रानी मुखर्जी को मिला। डायरेक्शन के लिए ‘द केरल स्टोरी’ के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन को नेशनल अवॉर्ड मिला।मनोरंजक लोकप्रिय फिल्मों (अवॉर्ड फॉर बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट) की कैटेगरी में ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ को अवॉर्ड मिला, जिसका डायरेक्शन करण जौहर ने किया है। इस फिल्म के निर्माता धर्मा प्रोडक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !