Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सरकार से सवाल पूछने पर शिक्षक नेता का निलंबन शर्मनाक कृत्य 

जयपुर:- पॉपुलर फ्रंट राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर राजस्थान सरकार की ओर से राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जब शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का संबोधन शुरू हुआ तो उस समय राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष अमीन कायमखानी ने प्राथमिक शिक्षा में उर्दू शिक्षकों की लंबित नियुक्ति की जांच करने एवं मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2021 में प्राथमिक स्तर की शिक्षा बहाल करने की घोषणा को पूरा करने की मांग उठाई गई।

 

तृतीय भाषा उर्दू के 1 हजार पदों के सृजित करने की मुख्यमंत्री ने बजट 2021 में घोषणा की थी, जिसकी पालना में शिक्षा विभाग ने 541 तृतीय श्रेणी लेवल 2 उर्दू के 541 पद तथा वरिष्ठ अध्यापक उर्दू के 58 पद आवंटित किए जा चुके हैं, लेकिन अफसोस की बात है कि जिन विद्यालयों में उर्दू के पद आवंटित किए है इनमें ज्यादातर स्कूलों में उर्दू शिक्षक की व्यवस्था नहीं होने के कारण आज भी उर्दू भाषी विद्यार्थी मजबूरन संस्कृत पढ़ रहे हैं, तथा अपनी उर्दू भाषा की तालीम से महरूम रह रहे हैं।

 

Shameful act of suspension of teacher leader for asking questions to the government

 

इस मुद्दे पर शिक्षक नेता द्वारा सवाल उठाए जाने पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्रता की गई जो कि बेहद शर्मनाक कृत्य था। सरकार का उर्दू शिक्षक संघ के प्रमुख अमीन कायमखानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करना मुस्लिम नेताओं के प्रति कांग्रेस के तानाशाही रवैये को दर्शाता है।

 

सरकार से किसी भी मांग के लिए आवाज उठाना या सवाल करना जुर्म नहीं है, लेकिन राजस्थान सरकार ने जिस तानाशाही से शिक्षक को निलम्बित करने की कार्यवाही की है वह अफसोस जनक है। पॉपुलर फ्रंट मांग करता है कि सरकार अपनी कार्यवाही को तुरंत वापस ले साथ ही शिक्षक अमीन कायमखानी को फिर से बहाल कर उर्दू के लिए उठाई गई मांगों को पूरा करे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !