Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

समर कंटीन्जेंसी में कम प्रगति वाले सवाई माधोपुर सहित 4 जिलो के अधीक्षण अभियन्ता को कारण बताओ नोटिस जारी

समर कंटीन्जेंसी के तहत स्वीकृत कार्यों को 31 मई तक पूर्ण करें – शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने समर कंटीन्जेंसी के तहत स्वीकृत कार्यों में शून्य प्रगति वाले चार जिलों के अधीक्षण अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधीक्षण अभियंता सवाई माधोपुर कैलाश चंद मीना, अधीक्षण अभियंता बांसवाड़ा अशोक चावला अशोक चावला, अधीक्षण अभियंता धौलपुर मुकेश गर्ग एवं अधीक्षण अभियंता गंगापुर सिटी रामकेश मीना को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बार-बार वीडियो कांफ्रेंस में निर्देश दिए जाने के बावजूद भी प्रगति नहीं आने पर उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन जिलों में समर कंटीन्जेंसीज कार्यों में प्रगति नहीं लाई जाती है तो संबंधित जिलों के अतिरिक्त मुख्य अभियंता को कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समर कंटीजेंसी के तहत स्वीकृत कार्यों को 31 मई तक हर- हालात में पूर्ण करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।
जल जीवन मिशन के 14 (की परफॉर्मन्स इंडिकेटर्स) के आधार पर तैयार की गई डिस्ट्रिक्ट वाइज रिपोर्ट कार्ड में सबसे पिछड़े जिले के अधीक्षण अभियंता डूंगरपुर अनिल कछावा,  अधीक्षण अभियंता जयपुर ग्रामीण आनंद प्रकाश, अधीक्षण अभियंता नीमकाथाना दलीप तारंग, अधीक्षण अभियंता सांचौर पृथ्वी सिंह गुर्जर एवं अधीक्षण अभियंता बांसवाड़ा अशोक चावला को भी कारण बताओ नोटिस किया गया है।उन्होंने निर्देश दिए कि फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन में प्रगति लाई जाए। डॉ. समित शर्मा सोमवार को वीडियो कॉन्फेंस के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य अभियंता सहित अधीक्षण एवं अधिशाषी अभियंताओं  के साथ समर कंटिजेंसी प्लान एवं जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
Show cause notice issued to superintending engineers of 4 districts including Sawai Madhopur which have less progress in summer contingency
उन्होंने कहा कि ग्रीष्म काल में पेयजल से संबंधित किसी भी तरह की किल्लत नहीं आए, इसके लिए स्वीकृत कार्यों का धरातल पर अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाये कि किए जा रहे कार्य गुणवत्ता पूर्ण हों। उन्होंने भरतपुर संभाग के अधीन आने वाले जिलों में समर कंटीन्जेंसी के तहत स्वीकृत कार्यों की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मिशन मोड़ पर सभी कार्यों को पूर्ण किया जाए। ‌शासन सचिव ने कहा कि ग्रीष्मकाल में पेयजल की किल्ल्त नहीं हो इसके लिए स्वीकृत कार्यों कों शीघ्र पूर्ण किया जाए। साथ ही हैण्ड पंप एवं नलकूप समय से स्थापित किए जाए जिससे आमजन को इसका लाभ मिलेगा।
उन्होंने निर्देश दिए कि बिजली कनेक्शन के कारण जो नलकूप अभी तक चालू नहीं हुए हैं उन्हें चालू करवाने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर 31 मई तक प्रारम्भ कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी जिले को हैडपम्प एवं ट्यूबवैल ड्रिलिंग मशीन की जरूरत है तो वे भूजल विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए उपयोग में ले सकते है। वीडियो कॉन्फेंस में उप शासन सचिव शंकर लाल सैनी, मुख्य अभियंता (ग्रामीण) के.डी गुप्ता , मुख्य अभियंता शहरी राकेश लुहाड़िया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !