Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

भारी बारिश से अब बिगड़े हालात

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है और ताल तलैया छलक चुके हैं। वहीं बांधों में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। जिले में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। नदी नाले उफान पर आने की वजह से कई गांवों का जिला मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है। वहीं कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बारिश के चलते जिला कलेक्टर ने कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी जिले में घोषित कर दी है।

 

 

Situation worsened due to heavy rain in sawai madhopur

 

 

 

वहीं जिला मुख्यालय पर उफनते सीवरेज चेम्बर और सड़कों पर बहता नालियों का गंदा पानी नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोलता नजर आ रहा है। वहीं जिला मुख्यालय की सड़कों के हाल शायद छोटे छोटे तालाबों जैसा नजारा पेश कर रहा है। जिले में कई जगहों पर जल भराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय पर रणथंभौर सर्किल पर ही लगभग दो फीट पानी भरने से वाहनों की आवाजाही पर विपरीत असर देखने को मिला। जिला मुख्यालय पर लटिया नाले में हो रही अतिक्रमणों की बाढ़ एवं नगर परिषद द्वारा डाले जा रहे कचरे के कारण बरसाती पानी को नाले में जगह नहीं मिल रही है।

 

 

 

 

इस कारण पानी निचले इलाकों में घुसता नजर आ रहा है। साथ ही सड़कों के दोनों ओर बनाये गये नालों के पानी को भी रास्ता नहीं मिलने से सड़कों पर आ रहा है। ऐसे में हर सप्ताह होने वाली समीक्षा बैठक के निर्देश भी शायद पानी-पानी होते नजर आ रहे हैं। रणथंभौर के झरनों ने भी रौद्र रूप धारण कर रखा है। कुछ जगहों पर जिला प्रशासन ने एहतियात बतोर लोगों की आवाजाही रोक दी है। रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग को भी वन विभाग ने बंद कर दिया है। जंगल के रास्तों पर भारी वेग से पानी आ रहा है।

 

 

 

लटिया नाला भी भरपूर वेग से बह रहा है। उफान पर बह रहे लटिया नाले के कारण कुछ निचले इलाकों में भी जल भराव की समस्या पैदा हो गई है। शेरपुर की रपट पर पानी आने से एक दर्जन गांव का संपर्क कट गया है। बनास नदी के रपट पर पानी आने से लगभग दो दर्जन से अधिक गांव का संपर्क कट गया है। वही खंडार रोड पर कुशाली दर्रा तेज बहाव के साथ बह रहा हैं। कुशाली दर्रा में पानी अधिक आने से खंडार रास्ता भी अवरुद्ध है। प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही रोक दी हैं।

 

 

 

 

जिले सहित आसपास के जिलों में हो रही लगातार बारिश से जिले की चंबल, बनास एंव गलवा नदी उफान पर हैं, जिससे करीब दो दर्जन से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से सड़क सम्पर्क कट गया है। जिले के बौंली क्षेत्र के हिंदुपुरा में एक कच्चा एनिकट टूटने से क्षेत्र जलमग्न हो गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और आपदा प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। चंबल ओर बनास में बढ़ते जलस्तर को देखते हुऐ प्रशासन द्वारा चंबल व बनास नदियों किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। कलेक्टर ने गिरदावर एंव पटवारी सहित अन्य अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश जारी किए हैं।

 

 

 

 

अधिकारी लगातार जलभरव वाली जगहों का जायजा ले रहे है और आमजन को पानी वाली जगहों व रणथंभौर के झरनों तथा नदी नालों से दूर रहने की अपील की जा रही है। मुख्यालय पर भी बारिश ने परेशानियां खड़ी कर दी है। निचले इलाकों में कई जगह जलभरव की समस्या पैदा हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या अधिक है। लगातर हो रही बारिश के चलते अब तक दो लोगो की मौ*त हो चुकी है। बारिश के कारण मकानों में सीलन आ गई और कई मकान टपकने लगे हैं। जिससे लोगों की समस्या और भी अधिक बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश अब आमजन के लिए आफत बनती नजर आ रही है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !