Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मूसलाधार बारिश से सोयाबीन की फसल हुई बर्बाद

कोटा: राजस्थान के हाड़ौती इलाकों में दो दिन पहले हुई भीषण बारिश ने किसानों के हाल-बेहाल कर दिए हैं। हाड़ौती इलाकों में खेतों में पानी भर गया है, जिससे सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई है। हाड़ौती के किसानों का कहना है कि खेतों से पानी की निकासी नहीं होने से सोयाबीन के पौधों की जड़ें सड़ रही हैं। पौधों के पत्ते पीले पड़ रहे हैं। कई जगहों पर तो सोयाबीन की फसल पूरी तरह से पानी में डूबी हुई है।

 

 

Soybean crop ruined due to torrential rains in kota hadoti area

 

 

 

सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान: 

हाड़ौती इलाके के एक किसान नेता दुलीचंद बोरदा के अनुसार बीते रविवार को हुई तेज बारिश ने हाड़ौती संभाग में तबाही मचाई है। खेतों में पानी भरने की वजह से सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि किसान उनसे रोजाना फोन पर शिकायत कर रहे हैं और सरकार से खेतों से पानी निकालने की मांग कर रहे हैं।

 

राज्य सरकार को किसानों की संभव मदद करनी चाहिए:

दुलीचंद बोरदा ने सरकार से मांग की है कि वह फसल बर्बादी का तुरंत सर्वेक्षण कराएं और प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कंपनियां पानी में डूबी फसल का मुआवजा देने से इनकार कर रही हैं। ऐसे में सरकार को खुद आगे आकर किसानों की हर संभव मदद करनी चाहिए।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !