Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

पुलिस की विशेष टीम ने ठग राजेश कुमार गुप्ता उर्फ खन्ना को दिल्ली से दबोचा

गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठग राजेश कुमार गुप्ता उर्फ खन्ना को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि गंगापुर सिटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 धोखाधड़ी के मामलों में करीब डेढ़ साल से फरार 10 हजार रूपये का इनामी बदमाश राजेश कुमार गुप्ता पुत्र बल्लभ प्रसाद निवासी महावीर नगर, नसियाॅ कॉलोनी, गंगापुर सिटी हाल निवासी प्रोपराईटर बालाजी फाईनेन्स कम्पनी हीरालाल की मील गंगापुर सिटी को पुलिस की विशेष टीम ने नई दिल्ली से दबोचने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

Special team of Gangapur police arrested thug Rajesh Kumar Khanna from Delhi

 

इस तरह ठग वारदातों को देता था अंजाम:-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राजेश खन्ना श्री बालाजी फायनेन्स, गंगापुर सिटी में मैनेजर के पद कार्यरत था। आरोपी राजेश कुमार खन्ना पीड़ितों के नाम से तय राशि से अधिक राशि का लोन लेकर हड़प लेता था एवं ग्राहकों की लोन की किश्ते अपने कर्मचारियों से वसूल करवाकर ग्राहकों के खाते में जमा करने के बजाय स्वयं रख लेता था। आरोपी राजेश खन्ना द्वारा एक ही वाहन पर दो अलग-अलग फायनेन्स कम्पनियों से लोन करवाकर एक कम्पनी का लोन स्वयं हड़प लेता था।

 

 

ठग राजेश कुमार खन्ना के विरुद्ध दर्ज मुकदमें:-

1. गंगापर सिटी थाने पर परिवादी इखलास खान निवासी गंगापुर सिटी ने मामला दर्ज करवाया कि आरापी राजेश खन्ना से पुरानी स्कार्पियों के लिए तीन लाख रूपये का लोन लिया था, जिसके एवज में राजेश खन्ना ने मुस्तगीस के नाम पांच लाख का लोन प्राप्त कर 2 लाख रूपये हड़प लिए।

2. गंगापर सिटी थाने पर परिवादी अख्तयार खान निवासी गंगापुर सिटी ने मामला दर्ज करवाया कि आरापी राजेश खन्ना से पुरानी कार के लिए तीन लाख रूपये का लोन लिया था, जिसके एवज मे राजेश खन्ना ने मुस्तगीस के नाम पांच लाख का लोन प्राप्त कर 2 लाख 20 हजार रूपये हड़प लिए।

 

3. गंगापर सिटी थाने पर फरियादी अतुल कुमार की कम्पनी श्रीराम फायनेन्स कम्पनी से आरोपी राजेश खन्ना ने 9 वाहनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर करीब 25 लाख रूपये हड़प लिये।

 

4. गंगापर सिटी थाने पर फरियादी बिलाल निवासी वजीरपुर के साथ गाड़ी खरीद के मामले में लोन के एवज में लिय गये चार खाली चैक, स्टाम्प व 20 हजार रूपये हड़प लिए।

 

5. गंगापर सिटी थाने पर फरियादी आसिफ निवासी वजीरपुर ने पुरानी कार के लिए 1 लाख 7 हजार रूपये के लिए लोन के लिए आरोपी राजेश को आवेदन किया था जिसने प्रार्थी के नाम कुल 2 लाख 80 हजार रूपये का लोन उठाकर हड़प लिया।

6. गंगापर सिटी थाने पर फरियादी प्रहलाद गूर्जर ने आरोपी राजेश को विभिन्न ग्राहकों की लोन की किश्ते जमा कराने का पैसा व रशीद दी थी, परन्तु आरोपी राजेश ग्राहकों का सारा पैसा हड़प कर फरार हो गया।

7. गंगापर सिटी थाने पर फरियादी निशान्त सिंह नरूका निवासी बस स्टेण्ड गंगापुर सिटी ने 6 लाख 50 हजार रूपये का लोन बालाजी फायनेन्स के आरोपी राजेश खन्ना से करवाया था, जिसमें से आरोपी राजेश 1 लाख 40 हजार रूपये हड़प गया।

 

8. गंगापर सिटी थाने पर फरियादी अनीकेत सक्सेना निवासी गंगापुर सिटी ने नई मोटर साइकिल खरिदने के लिए 75 हजार रूपये का लोन लिया था, जिसे फरियादी ने जमा करवाया दिया परन्तु आरोपी राजेश खन्ना द्वारा उक्त राषि को जमा नहीं करवाकर हड़प गया।

9. उदई मोड़ पर फरियादी पप्पूलाल बैरवा निवासी खुटंला ने मोटर साइकिल का लोन लिया था, लोन के लगभग 60 हजार रूपये हड़प लिया।

 

आरोपी के विरुद्ध 10 हजार का इनाम था घोषित:-

 

इन प्रकरणों फरार चल रहे राजेश गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रूपये का इनाम घाषित किया गया था। आरोपी ने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए एवं गुमराह करने के लिए राजेश गुप्ता की पत्नी ने दिल्ली में राजेश गुप्ता की गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी।

 

आरोपी ठग को पुलिस की विशेष टीम ने नई दिल्ली से दबोचा:-

पुलिस की टीमों द्वारा अपराधी के छिपने के स्थानों को चिन्ह्ति कर उन सभी स्थानों पर जाकर राजेश की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त की। राजेश के रिश्तेदार/मित्रों के बारे में जानकारी एकत्रित की उन निकटतम निगरानी रखी गई। तकनीकि एवं मुखबिर से प्राप्त आसूचना के आधार पर अपराधी के नई दिल्ली में मकान किराये से लेकर रह रहा है। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश चन्द्र एवं वृताधिकारी बाबुलाल विश्नोई के निर्देशन में चुन्निदा कर्मचारियों/अधिकारियों की टीम को दिल्ली भेजा गया।

 

पुलिस की टीम ने करीब एक सप्ताह तक दिल्ली मे रह कर राजेश कुमार गुप्ता के किराये के मकान को चिन्ह्ति किया। अपराधी कई दिन से मकान से बाहर था। गत मंगलवार को आरोपी जैसे ही मकान पर आया तो पुलिस की टीम ने घेरा देकर पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:- 

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी कोतवाली गंगापुर सिटी करण सिंह राठौड़, सहायक उप निरीक्षक, (सायबर सेल) अजीत मोगा, सहायक उप निरीक्षक नोशाद खान, ऋषिकेश कांस्टेबल, लख्मीचन्द कांस्टेबल व राजकुमार कांस्टेबल सायबर सेल मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !