Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर कामां थाना पुलिस ने चार ट्रकों को जप्त कर खनिज विभाग एवं परिवहन विभाग को भी पुलिस ने सूचना दी है जिससे ओवरलोड संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सके। कामां थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कामां थाना क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रविवार रात्रि से सोमवार प्रात: तक पूरी रात गस्त कर एवं कोसी चौराहे पर नाकाबंदी की गई थी। जिससे क्षेत्र में चोरी सहित अन्य घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही कोसी चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान खनन सामग्री लेकर आ रहे चार ओवरलोड ट्रकों को पुलिस ने जांच के दौरान ओवरलोड पाए जाने पर कामां थाने लाकर जप्त किया है तथा परिवहन विभाग एवं खनिज विभाग को भी सूचना दी गई है।

 

Stirred by action on overloaded trucks in bharatpur

 

ओवरलोड के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई के चलते ट्रक संचालकों द्वारा अपने-अपने ट्रकों के रास्ते ही बदल दिए। कामां क्षेत्र होकर ओवरलोड का संचालन नहीं किया गया और सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। उल्लेखनीय है कि कामां-मेवात क्षेत्र ऑनलाइन ठगी में तो देश-दुनिया में कुख्यात है और ओवरलोड वाहनों के संचालन को लेकर सांसद रंजीता कोली द्वारा भी जमकर मुद्दा उठाया गया है। यहां तक कि ओवरलोड संचालकों द्वारा सांसद की गाड़ी पर हमला भी कर दिया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने ओवरलोड पर अंकुश लगा दिया। लेकिन कुछ दिन से ओवरलोड संचालन की शिकायत मिलने पर में पुलिस ने रात्रि में कोसी चौराहे पर नाकाबंदी कर पूरी रात सड़कों पर दौड़ लगाई और वाहनों की जांच की गई। जिसमें चार ओवरलोड वाहनों को पुलिस ने जप्त करने में सफलता हासिल की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !