Saturday , 5 September 2026
Breaking News

तनख्वाह मांगने पर चोर बताकर दुकानदार ने की युवक से मारपीट

दुकान पर काम करने वाले युवक के साथ चोरी का आरोप लगाते हुए दुकान संचालक द्वारा गंभीर रूप से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिंहपुर निवासी अंबालाल लोहार पुत्र नानूराम लोहार अशोक नगर क्षेत्र में करीब डेढ़ वर्ष से महालक्ष्मी बरतन भंडार पर कार्य कर रहा था।

 

 

आज उसने अपने दुकान मालिक पवन शर्मा से सैलेरी मांगी तो दुकान मालिक पवन शर्मा समेत सत्यनारायण शर्मा, श्याम शर्मा ने दो युवक दिनेश एवं कमलेश के साथ मिलकर दुकान से सामान चोरी करने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की है, वहीं आरोपी ने पीड़ित के परिजनों से चोरी किए गए सामान की एवज में लगभग 25000 रुपए वसूल किए तथा थाने में रिपोर्ट नहीं करने की धमकी देते हुए दुकान से भगा किया।

 

On asking for his salary, the shopkeeper beat up the young man by calling him a thief in chittorgarh

 

 

परन्तु जब परिजन युवक को लेकर दुकान से नीचे उतरने लगे तो युवक अंबालाल के पैरों में चोट आने से वह चल नहीं पाया जिस पर परिजनों को पता चला तो वह उसे लेकर सीधे थाने पहुंचे जहां पर सामने आया है कि उसके साथ मारपीट की गई। अस्पताल ले जाने पर गंभीर स्थिति होने के चलते डॉक्टरों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया।

 

वहीं पुलिस ने युवक के मौका पर पहुंच पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। युवक को दिन भर दुकान की तीसरी मंजिल पर बने रूम में बंद कर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई और लेकिन जब उसकी पत्नी अपने आभूषण बेचकर पैसे लेकर वहां पहुंची तब देर शाम युवक को छोड़ा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !