Sunday , 7 June 2026
Breaking News

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय निर्णय लेखन कार्यशाला अब 10 जुलाई से होगी

जयपुर:- राज्य के राजस्व न्यायालयों से पारित होने वाले निर्णयों को त्रुटिरहित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत ढंग से लेखन की प्रवृत्ति सुनिश्चित करने के महत्वपूर्ण उद्देश्य को लेकर राज्‍य के अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों की त्रिदिवसीय निर्णय लेखन कार्यशाला अब 12 से 14 जून के स्थान पर आगामी 10 से 12 जुलाई तक अजमेर के राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान,(आरआरटीआई) में आयोजित होगी।

 

 

अजमेर आरआरटीआई में वर्तमान में आरटीएस प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के चलते यह संशोधन किया गया है। राजस्व मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि इस दिवसीय कार्यशाला में राज्य के प्रत्येक जिले से सभी राजस्व अपील प्राधिकारी, भू प्रबंध अधिकारी पदेन राजस्व अपील प्राधिकारियों को अनिवार्यतः भाग लेने के निर्देश जारी किए गए हैं।

 

 

Three-day state level decision writing workshop will now be held from July 10

 

 

इसके साथ ही हर जिले से जिला कलक्टर के स्तर से मनोनीत अतिरिक्त जिला कलक्टर, उपखण्ड अधिकारी एवं सहायक कलक्टर  में से किसी एक राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की भागीदारी रहेगी। कार्यशाला में हर जिले से अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति के लिए सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है। नामांकन के बावजूद अधिकारियों की कार्यशाला में अनुपस्थिति‍ को गंभीरता से लिया जाएगा ।

महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित होंगे सत्र:-
इस कार्यशाला में विभिन्न सत्रों में विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति में राजस्व अधिनियम, काश्तकारी अधिनियम, निर्णय लेखन के आवश्यक तत्व एवम राजस्व न्यायालयों के बेहतरीन संचालन को लेकर विविध महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाएं होंगी।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !