Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

देश में पहली बार घड़ियाल संरक्षण की अनूठी कवायद

सवाई माधोपुर: राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने गुरुवार को जिले के राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य, पालीघाट में घड़ियालों के संरक्षण और सुरक्षा की एक अनूठी पहल की शुरुआत की। उन्होंने पांच माह उम्र के 10 घड़ियाल हैचलिंग्स (शावक) को चम्बल नदी में उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा। वन एवं पर्यावरण विभाग, राजस्थान द्वारा रियरिंग फास्ट ट्रैक-हेड स्टार्टिंग कार्यक्रम के तहत घड़ियाल के इन बच्चों को अंडों से बाहर निकालने के बाद संरक्षित किया गया था।

 

Unique exercise for gharial conservation for the first time in the country in sawai madhopur

 

इस पुनर्वास कार्यक्रम के तहत कुल 30 घड़ियाल हैचलिंग्स को जिले के खण्डार स्थित राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य, पालीघाट में उनके प्राकृतिक आवास चम्बल नदी में छोड़ा जाना है। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक शिखा मेहरा, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) राजेश गुप्ता, उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक (प्रथम), रणथम्भौर बाघ परियोजना डॉ. रामानंद भाकर, रेंजर किशन कुमार सांखला उपस्थित रहे। राज्यमंत्री संजय शर्मा ने बताया कि यह घड़ियाल संरक्षण का यह अनूठा कार्यक्रम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिशा निर्देशानुसार शुरू किया गया है।

 

 

 

वन विभाग ने चंबल किनारे मादा घड़ियाल के अंडे देने के स्थान से अंडे से निकले बच्चों को संरक्षण के लिए रेस्क्यू किया गया। तब इनकी लम्बाई लगभग 25 सेंटीमीटर थी। सुरक्षा की दृष्टि से उन सभी को अलग-अलग केबिन में रखकर घड़ियाल के शावकों को नेचुरल फूड (जिंदा मछली) दी गई, जिससे वह शिकार की आदत नहीं भूलें। अब जब ये घड़ियाल के बच्चे 75 सेंटीमीटर के हो गए हैं, तब उनको प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जा रहा है।

 

 

कुल 30 में से 10 घड़ियाल शावकों को आज छोड़ा गया है, शेष को 5-6 दिन के अंतराल पर चंबल नदी में छोड़ा जाएगा। इन शावकों की निगरानी के लिए इनके शरीर पर एक डिवाइस लगाया गया है, जिससे इनकी पानी के अन्दर एक-एक गतिविधि की निगरानी वन विभाग के अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !