Sunday , 7 June 2026
Breaking News

एक चिकित्सक के भरोसे चल रहा चिकित्सालय, मरीज हो रहे परेशान

राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय वजीरपुर का हॉस्पिटल एक चिकित्सक के भरोसे रह गया। मंगलवार को दो सौ से ऊपर मरीजों को देखने में चिकित्सक को परेशानी हुई। लोगों ने बताया कि एक चिकित्सक मरीज देखने के साथ चिकित्सालय कार्य भी देखता है। ऐसे में मरीजों को व अन्य काम कराने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

वहीं कर्मचारी अपने स्थान पर न बैठकर इधर उधर घूमते नजर आए। कहने को तो चिकित्सालय का समय सुबह नौ बजे से तीन बजे तक का होने के बावजूद दोपहर पश्चात चिकित्सक कम ही मिल पाते है। वही चिकित्सकों के साथ – साथ कर्मचारी भी कम हो जाते है।

 

Wazirpur Hospital running on the basis of one doctor

 

ऐसे में चिकित्सालय में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। चिकित्सालय में चिकित्सकों के नहीं ठहरने से मरीजों को अन्यत्र जाना पड़ता है। एक ओर सरकार द्वारा स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दिया जाता है। दूसरी ओर स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मरीजों को परेशानी होती है। मंगलवार को चिकित्सालय के अनुसार 287 की ओपीडी रही।

 

जिसमें चार मरीज एमरजेंसी के है। जानकारी करने पर पता चला कि चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी मेडिकल पर है चिकित्सक कमर सिंह कोर्ट एवीडेन्स में गए है। चिकित्सक राकेश गोयल एमरजेंसी में तथा चिकित्सक संजय गुप्ता हाफ सीएल लेकर गए है। ऐसे में चिकित्सक कुलदीप शर्मा मरीजों के बीच घिरे रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !