Monday , 24 August 2026
Breaking News

UP में आंधी-तूफान से 94 मौ*तें, 80kmph की रफ्तार में युवक उड़ा, राजस्थान में रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश: देशभर में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बुधवार को आंधी-तूफान (Thunderstorms) और तेज बारिश (Heavy Rain) ने भारी तबाही मचाई, जिसमें 94 लोगों की मौ*त हो गई। प्रयागराज में सबसे ज्यादा 17 और भदोही में 16 लोगों की जान गई। कई जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। बरेली में तेज हवाओं के बीच एक युवक टीनशेड समेत हवा में उड़ गया।
Weather Update Uttar Pradesh rajasthan bihar haryana madhya pradesh 14 May 26
वहीं, राजस्थान (Rajasthan) में भीषण गर्मी (Extreme Heat) और हीटवेव (Heatwave) का असर जारी है। जैसलमेर लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि 13 जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी गई है।
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के 25 से ज्यादा जिले भी हीटवेव की चपेट में हैं। खजुराहो में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरियाणा (Haryana) में तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं बिहार (Bihar) के कई जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड (Uttarakhand) के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !