Sunday , 7 June 2026
Breaking News

वेब सिरीज घू*सखोर पंडत के खिलाफ यूपी में केस दर्ज

नई दिल्ली: वेब सिरीज घू*सखोर पंडत के डायरेक्टर और टीम के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए प्रेस नोट में इसकी जानकारी दी गई है। प्रेस नोट में वेब सिरीज पर जातिगत अपमान, सामाजिक आक्रोश और शांति भंग करने की कोशिश का आरोप लगाया है। इसमें कहा गया कि वेब सिरीज का शीर्षक एक विशेष समुदाय/जाति (ब्राह्मण) को लक्षित कर अपमानित करने के उद्देश्य से रखा गया है।

Web Series Manoj Bajpayee police up news 06 Feb 26

फिल्म के नाम और सामग्री को लेकर ब्राह्मण समाज और कई सामाजिक संगठनों में भारी गुस्सा है। संगठनों ने इसके खिलाफ उ*ग्र प्र*दर्शन की चेतावनी भी दी है। वहीं फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे ने भी अपनी फिल्म घू*सखोर पंडत पर आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने पोस्ट किया है कि हमारी फिल्म एक फिक्शनल कॉप ड्रामा है, और पंडत शब्द का इस्तेमाल सिर्फ एक काल्पनिक किरदार के बोलचाल वाले नाम के तौर पर किया गया है।

कहानी एक व्यक्ति के काम और फैसलों पर केंद्रित है और किसी जाति, धर्म या समुदाय पर कोई टिप्पणी नहीं करती या उसका प्रतिनिधित्व नहीं करती। उन्होंने लिखा कि हम जानते हैं कि फिल्म के टाइटल से कुछ दर्शकों को ठेस पहुंची है, और हम उन भावनाओं को समझते हैं। इन चिंताओं को देखते हुए हमने फिलहाल सभी प्रमोशनल मटेरियल हटाने का फैसला किया है क्योंकि हमारा मानना ​​है कि फिल्म को पूरी तरह से उस कहानी के संदर्भ में समझा जाना चाहिए जो हम बताना चाहते थे, न कि कुछ हिस्सों को देखकर कोई राय बनाई जाए। घू*सखोर पंडत में मनोज बाजपेयी ने मुख्य किरदार का रोल निभाया है। वहीं नुसरत भरूचा और साकिब सलीम भी अहम भूमिकाओं में हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !