Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सुनीता विलियम्स की वापसी: एलन मसक, पीएम मोदी समेत इसरो ने क्या कहा  

नई दिल्ली: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की सफल वापसी के बाद स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने स्पेसएक्स और नासा की टीमों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि एक और सुरक्षित अंतरिक्ष यात्री वापसी के लिए स्पेसएक्स और नासा की टीमों को बधाई। साथ ही उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी शुक्रिया अदा किया है।

What did Elon Musk, PM Modi and ISRO say on Sunita Williams' return

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद धरती पर वापस आ गए हैं। सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर ने 5 जून 2024 को परीक्षण यान स्टारलाइनर से आईएसएस के लिए उड़ान भरी थी। वहां आठ दिन गुजारने के बाद उनकी वापसी थी लेकिन यान में खराबी के कारण यह अटक गई थी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की धरती पर सुरक्षित वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि आपका स्वागत है कू 9, धरती ने आपको याद किया…सुनीता विलियम्स और क्रू 9 अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि सचमुच धैर्य का क्या मतलब होता है। ऐसी परिस्थिति जिसमें कुछ भी हो सकता है, उसके सामने उनका अटूट संकल्प हमेशा लाखों-करोड़ों लोगों को प्ररित करेगा।
उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष से जुड़ी खोज का मतलब है इंसानी क्षमता की सीमाओं को बढ़ाना, सपने देखने का साहस करना और उन सपनों को हकीकत में तब्दील करने की हिम्मत रखना। सुनीता विलियम्स एक मार्गदर्शक और एक आइकन हैं। उन्होंने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम उन सभी पर बेहद गर्व महसूस करते हैं जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए बिना थके काम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से मिलती है और तकनीक दृढ़ता से मिलती है तो क्या होता है।

इसरो के पूर्व चेयरमैन ने क्या कहा?

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की धरती पर सुरक्षित वापसी पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व चेयरमैन डॉक्टर जी माधवन नायर ने प्रतिक्रिया दी है। माधवन नायर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि सुनीता विलियम्स और उनकी टीम की धरती पर सफल वापसी के लिए मैं बहुत खुश हूं। यह पूरे अंतरिक्ष समुदाय के लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि उन्हें नौ महीने तक जिंदा रहने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा, तमाम कठिनाइयों के बावजूद नासा पूरी टीम को वापस लाने में कामयाब हुई।

इसरो ने क्या कहा?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की धरती पर सुरक्षित वापसी के बाद उन्हें बधाई दी है। इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आपका स्वागत है, सुनीता विलियम्स। आपका आईएसएस पर लंबे मिशन के बाद सुरक्षित लौटना एक अद्भुत उपलब्धि है। इसरो ने कहा कि नासा, स्पेसएक्स और अंतरिक्ष में खोज के प्रति अमेरिकी प्रतिबद्धता का यह नमूना है।
आपकी सहनशक्ति और समर्पण दुनिया भर के अंतरिक्ष प्रेमियों को प्रेरित करते हैं। इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ की ओर से जारी इस बयान में कहा गया है कि अंतरिक्ष विभाग के सचिव और इसरो के चेयरमैन के रूप में, मैं अपने सहयोगियों की ओर से आपको हार्दिक बधाई देता हूं। पोस्ट में आगे कहा गया कि जब प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक विकसित देश बनने की दिशा में काम कर रहा है, तो हम अंतरिक्ष खोज में आपकी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !