Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पीएम मोदी से अदानी पर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने क्या कहा

नई दिल्ली: अमेरिका में भारतीय उद्योगपति गौतम अदानी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए जवाब पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि देश में सवाल पूछो तो चुप्पी, विदेश में पूछो तो निजी मामला। अमेरिका में मोदी ने अदानी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया।

What did Rahul Gandhi say on the question asked by PM Modi on Adani

जब मित्र का जेब भरना मोदी के लिए “राष्ट्र निर्माण” है, तब रिश्व*तखोरी और देश की संपत्ति को लूटना “व्यक्तिगत मामला” बन जाता है। अमेरिका दौरे पर गए पीएम मोदी जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तो उनसे सवाल किया गया कि क्या आपने ट्रंप के साथ गौतम अदानी मामले पर चर्चा की और क्या आपने मामले में ट्रंप से कार्रवाई करने की बात कही है?  इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है।

हमारे संस्कार और संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम् की है। हम पूरे विश्व को एक पूरा परिवार मानते हैं और हर भारतीय को मैं अपना मानता हूँ। ऐसे व्यक्तिगत मामलों के लिए दो देश के मुखिया न मिलते हैं, न बैठते हैं और न ही बात करते हैं। हाल ही में गौतम अदानी, उनके भतीजे सागर अदानी समेत आठ लोगों के खिलाफ अमेरिका में धो*खाधड़ी के आरोप तय किए गए थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !