सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav) में वार्ड सदस्यों (Ward Parshad) के निर्वाचन के बाद अब नगर निकायों में सभापति (Chairman) और उप सभापति (Vice Chairman) पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर और उपाध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को निर्वाचन कराया जाएगा।

अध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम:
सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) नगर परिषद सभापति पद के निर्वाचन के लिए 15 सितंबर को लोक सूचना जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी।
अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितंबर दोपहर 3 बजे तक रहेगी। इसके तुरंत बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
22 सितंबर को उपाध्यक्ष का निर्वाचन:
उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 22 सितंबर को होगी। बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी और नामांकन पत्र 11 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा सुबह 11:30 बजे से होगी।
अभ्यर्थिता वापस लेने का समय दोपहर 2 बजे तक रहेगा। मतदान आवश्यक होने पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया