Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मायावती ने क्यों कहा अब उनकी पार्टी कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने आज रविवार को कहा है कि जब तक फ*र्जी वोटों को डालने से रोकने के लिए चुनाव आयोग कोई कदम नहीं उठाता है, तब तक उनकी पार्टी कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी। यूपी उपचुनाव के नतीजों के बाद मायावती ने रविवार को कहा कि यूपी में नौ विधानसभा में हुए उपचुनाव में इस बार जो वोट पड़े हैं और उसके बाद जो नतीजे आए हैं, उसको लेकर ये आम चर्चा है।

 

 

Why did Mayawati say that now her party will not contest any by-election

 

ये मैं खुद नहीं कह रही हूं। ये लोगों में आम चर्चा है कि पहले देश में बैलेट पेपर के जरिए चुनाव जीतने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करके फ*र्जी वोट डाले जाते थे और अब तो ईवीएम के जरिए भी ये कार्य किया जा रहा है, जो कि लोकतंत्र के लिए बड़े दुख और चिंता की बात है। इतना ही नहीं देश में लोकसभा व राज्यों में विधानसभा आम चुनाव के साथ-साथ उपचुनावों में तो अब ये कार्य काफी खुलकर किया जा रहा है।

 

 

 

ये सब हमें हाल ही में यूपी के उपचुनाव में देखने को मिला है और इस बार महाराष्ट्र में विधानसभा के हुए आम चुनाव में भी इसको लेकर काफी आवाजें उठाई जा रही हैं। मायावती ने कहा कि यह अपने देश में लोकतंत्र के लिए बहुत बड़े खतरे की घंटी भी है। ऐसी स्थिति में अब हमारी पार्टी ने ये फैसला लिया है कि जब तक देश में फ*र्जी वोटों को डालने से रोकने के लिए देश के चुनाव आयोग द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाए जाते हैं तब तक हमारी पार्टी देश में खासकर अब कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !