नई दिल्ली: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे अगले हफ्ते भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते तीन दिनों के लिए अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। पीएम मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। अपने अमेरिका दौरे में प्रधानमंत्री क्वाड नेताओं के सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे।
क्वाड नेताओं के इस सम्मेलन में नरेंद्र मोदी के अलावा ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंटनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी हिस्सा लेंगे। यह क्वाड नेताओं का चौथा शिखर सम्मेलन है। इस सम्मेलन में नेता पिछले एक साल के हुए कामों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इंडो-पैसिफिक यानी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों के विकास लक्ष्यों को पूरा करने में सहायता करने के लिए आने वाले वर्ष के लिए एजेंडा भी तय करेंगे। साल 2025 में होने वाले क्वाड सम्मेलन की मेजबानी भारत करेगा।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने ये जानकारी मंगलवार को दी है। क्वाड समूह में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। इसके अलावा अमेरिका में स्थित विभिन्न कंपनियों के सीईओ से बात भी करेंगे।
(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)
Tags America Delhi Donald Trump Hindi News India India News Joe Biden Latest News Latest News Updates Latest Updates Narendra Modi New Delhi Pm Modi PM Modi America Tour PM Modi Tour Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान
सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …
चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण
सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …
जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान
जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …
राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव
जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
