Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अमरेश्वर कुंड में डूबने से युवक की हुई मौ*त

सवाई माधोपुर: विगत दिनों हुई बारिश के चलते रणथंभौर के नाले और झरने प्राकृतिक छटा बिखेरे हुऐ हैं। ऐसे में रणथंभौर के इन पिकनिक स्थलों पर पिकनिक मनाने के लिए अच्छी खासी तादात में लोग यहाँ पहुंच रहे हैं। लेकिन इन पिकनिक स्थलों पर अब हादसे से भी सामने आने लगे हैं। रणथंभौर वन क्षेत्र में जिला मुख्यालय के निकट स्थित अमरेश्वर महादेव के प्राकृतिक स्थान पर कई वर्षों से नियम सा बन गया है कि हर वर्ष यहाँ कुण्ड में डूबने से किसी युवक की मौ*त हो जाती है और यह दुःस्वप्न एक बार फिर सच हो गया।

 

 

शनिवार 17 अगस्त को अमरेश्वर कुंड में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौ*त हो गई है। कोतवाली थानाधिकारी राजवीर सिंह के मुताबिक मृ*तक युवक करौली जिले की छितर की झोंपड़ी निवासी 25 वर्षीय सुनील गुर्जर पुत्र अतर सिंह गुर्जर अपने पांच – छः दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने रणथंभौर आया हुआ था। सभी दोस्त रणथंभौर के अमरेश्वर महादेव मन्दिर कुंड पर पहुंचे और कुंड में नहाने लगे। नहाने के दौरान ही सुनील गुर्जर कुंड के गहरे पानी मे चला गया और डूब गया।

 

 

 

Youth Amreshwar Kund Ranthambore Sawai Madhopur News 18 Aug 2024

 

 

 

साथ में नहा रहे उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वो कुंड की चट्टानों के बीच फंस गया और पानी में डूब गया। युवक के कुंड में डूबने की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस एवं सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में कुंड में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सिविल डिफेंस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को कुंड के गहरे पानी से बाहर निकाल लिया और अस्पताल पहुँचाया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृ*त घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने श*व को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वही कोतवाली थाना पुलिस ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी है।

 

 

 

कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक मृ*तक के परिजनों के आने के बाद श*व का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और फिर श*व परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अमरेश्वर कुंड में हर वर्ष एक युवक के डुबने का हा*दसा एक नियम सा बन गया है। लेकिन प्रशासन आज तक यहाँ होने वाले इस प्रकार के हादसों को रोकने में सक्षम नहीं हो सका है।

 

 

 

प्रशासन ने हा*दसों को रोकने के लिए यहाँ रेलिंग लगवाई, सीड़ियां भी बनवाई लेकिन हा*दसों को रोकने में नाकाम रहे। प्रशासन की ओर से पुलिस और गार्ड की व्यवस्था भी की जाती थी लेकिन इस बार वो भी नाकाम दिखाई दी। सवाई माधोपुर के लोगों में अमरेश्वर में प्रतिवर्ष दुर्घटना की यह धारणा एक दुःस्वप्न के समान बैठी हुई है, जिसके चलते बहुत से लोग तो अमरेश्वर कुंड में नहाने में भी संकोच करते हैं। लेकिन जिले के बाहर से आने वाले लोग और खासकर युवा यहाँ नहाते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखते और अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !