Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अधिक फास्ट फूड भी हो सकता है कैंसर का कारण

सवाई माधोपुर 4 फरवरी। विश्व केंसर दिवस पर गुरूवार को जिले में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुंडेरा में भी चिकित्सकों द्वारा मरीजों की बीपी, शुगर की जांच की गई तथा केंसर बीमारी के संबंध में लोगों को जागरूक भी किया गया।शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में केंसर एक ऐसी लाईलाज बीमारी है जिसका ईलाज संभव नहीं हो पाया है।

More fast food can also cause cancer

इसलिए लोग खान-पान का विशेष ध्यान रखे तथा अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें। किसी भी तरह की समस्या दिखने पर मरीज को तुरंत अस्पताल में जाकर जांचें करानी चाहिए। प्रारंभिक स्तर पर बीमारी का पता लगने पर केंसर जैसी लाईलाज बीमारी का ईलाज हो पाना संभव हो जाता है। उन्होंनें कहा कि छोटे बच्चों के खान-पान को लेकर भी अभिभावक विशेष ध्यान रखे तथा बाजारू कैमिकल युक्त खाद्य पदार्थों से भी बच्चों को दूर रखे साथ ही कोताही न बरतते हुए समय-समय पर बच्चों की जांच कराते रहें। डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि वर्तमान दौर में छोटे बच्चें फास्ट फूड खाने का अधिक उपयोग कर रहे हैं जो उनकी सेहत के लिए सही नहीं है। यह केंसर का एक कारण हो सकता है। इसलिए अभिभावक बच्चों को अधिक फास्ट फूड चीजे खाने से रोकें। इस दौरान डॉ.छाया वर्मा एवं अन्य स्टाफ मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

Tragic bus accident in Kota 16 April 26

कोटा में दर्दनाक हादसा, बस पलटी, सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कु*चला, 3 की मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !