Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक सम्पन्न

अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा की अध्यक्षता में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई।

Meeting of animal cruelty prevention committee concludes chairmanship of additional district collector garbage dumping yard polythene
बैठक में पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. के.के. अग्रवाल ने बताया कि शहर में गायों द्वारा पॉलिथीन खा लिया जाता है जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त सुरेन्द्र सिंह यादव को बताया कि कचरा डम्पिंग यार्ड में बहुतायत में पॉलिथीन पहुंचने के कारण तथा पॉलिथीन को कचरे से अलग न करने के कारण गायों द्वारा यह पॉलिथीन खा ली जाती है।
बैठक में नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि अगर कचरा, कचरा पात्र में डालते समय आमजन खाद्य वस्तुओं और पॉलिथीन को अलग कर दे, तो गायों को पॉलिथीन खाने से बचाया जा सकता है।
बैठक में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक भगवान लाल गुप्ता ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर से जिले में आगामी माह में पशुओं के लिये चारे व पानी की आवश्यकता पर भी चर्चा की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !