पथिक लोक सेवा समिति के सदस्य लखन बरनाला ने आज सुबह बांवारिया कच्ची बस्ती के बच्चों के बीच जाकर अपना जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर लखन ने बताया कि मुझे बचपन से ही परिजनों द्वारा अपने जन्मदिवस पर लाए गए उपहार व खाने-पीने की वस्तुओं को जरूरतमन्द लोगों के साथ बाँटने में आनन्द आता था, आज हम सभी मित्र उपहार, खाने-पीने की वस्तुओं केक खिलौने आदि लेकर बस्ती के लोगों के बीच जाकर उन्हें अपने मन की बात कही और खुशियाँ बांटी।
सचिव मुकेश सिट ने बताया कि संस्थान के सभी मित्रों के सहयोग से लखन बरनाला बस्ती के बच्चों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लखन के मन में गरीबों के प्रति सहानुभूति व भावना है, इसी लिए आज उन्होंने कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। हम उनके सुखमय जीवन की कामना करते हैं।
इस अवसर पर संस्थान के अलका, सोनाली, पूजा, संजय, कुशल जाँगिड़, सलमान, हंसराज बरनाला, रवि फुलवाड़़ा, हरिमोहन, प्रेमप्रकाश, बबलू, भवानी सिंह, पिंकू बना सहित बस्ती के बच्चे व सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।
Check Also
Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान
नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …
सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …
लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …
आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर
सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …
सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया