चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना से संबद्ध निजी एवं सरकारी अस्पतालों के नोडल अधिकारियों व स्वास्थ्य मार्ग दर्शकों को योजना संबंधी एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। प्रशिक्षण राज्य स्तरीय प्रशिक्षक हेमंत व्यास व डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद ने दिया। उन्होंने बताया कि अस्पतालों द्वारा क्लेम सबमिट करते समय कुछ कमियां रह जाती हैं। जिसकी वजह से क्लेम्स में अधिक क्वेरी इकट्ठी हो रहीं हैं। और रिजेक्शन हो रहे हैं। समय पर क्लेम्स सबमिट नहीं करने के कारण प्री आॅथीराइजेशन अप्रूव्ड स्टेटस में क्लेम्स रह जातें हैं। समस्त क्लेम का सबमिशन समय पर किया जाना चाहिए। क्लेम्स के समय में सबमिशन किये जाने पर न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी द्वारा क्लेम्स का समय पर निस्तारण एवं भुतान करवाया जाना सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह जानकारियां देने के लिए ही इस यह प्रशिक्षण रखा गया है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से कलेम्स को सही व बिना किसी त्रुटि के भरा जाना चाहिए। सभी मार्ग दर्शकों ने प्रशिक्षण के अंत में अपने-अपने अस्पताल से संबंधी आने वाली परेशानियों को साझा किया एवं जानकारी ली।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया