Saturday , 6 June 2026
Breaking News

युवक का अपहरण कर हत्या करने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार 

बामनवास क्षेत्र में युवक का अपहरण कर हत्या करने के मामले में बामनवास पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक स्विफ्ट कार को जप्त किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि गत 25 नवम्बर को ताजपुरा निवासी वेदप्रकाश पुत्र रमेश को रमजानीपुरा निवासी धर्मवीर पुत्र परसादी मीना घर से ही अपनी मोटरसाईकिल पर बिठाकर ले गया था।

 

ताजपुरा गेट पर आकर वेदप्रकाश के परिजनों ने जानकारी की तो पता चला कि वेदप्रकाश की मौसी का लड़का किस्मत मीना निवासी मलारना चौड़ दो अन्य लड़कों के साथ वेदप्रकाश को स्विफ्ट कार में बैठाकर मण्डावरी की तरफ लेकर गए थे। सांय 4 बजे वेदप्रकाश की लाश एवं उसकी हत्या करने वाले 6 व्यक्तियों को रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस द्वारा पकड़ने की जानकरी मिली। इसकी सूचना पर बामनवास थानाधिकारी बृजेश मीना व गांव के लोग रामगढ़ पचवारा पुलिस थाना पहुंचे।

 

6 accused arrested in the case of kidnapping and murder of a young man

 

पुलिस ने बताया कि किस्मत मीना ने अपने दो साथियों के साथ वेदप्रकाश को दौसा ले जाकर अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उससे मारपीट की जिससे उसकी मृत्यू हो गई। उसके बाद जब लाश को कहीं छिपाने या डालकर जाने की फिराक में थे उसी दौरान पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में पुलिस ने किस्मत पुत्र घनश्याम मीना मलारना चौड़, दीपक पुत्र जसराम मीना कांच की झोपड़ी भारजा नदी, विकास पुत्र फौरीलाल मीना इटावा चौथ का बरवाड़ा, अफरीद पुत्र इन्सार खान मलारना चौड़, मनीष कर्णावत पुत्र मुकेश कर्णावत मलारना चौड़ड़ हाल निवासी गोवर्धन नगर लूणियावास जयपुर एवं अशोक कुमार पुत्र रामसिंह मीना इंदावा लालसोट को वेदप्रकाश का अपहरण कर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !