Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आजादी का अमृत महोत्सव व आठ साल बेमिसाल चित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन

हम विभक्त थे तो सदियों तक गुलामी सहनी पड़ी। यदि हम अपनी मतभेदों को भूलकर एक हो जाएं और अपनी एक ही जाति हिंदुस्तानी होना माने तो न सिर्फ हमारा देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा बल्कि हमें एक बार फिर से सोने की चिड़िया होने से कोई नहीं रोक सकेगा। उक्त विचार ग्राम पंचायत खंडार के सरपंच हंसराज बैरवा ने व्यक्त किए। वह केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, सवाई माधोपुर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के भारत सरकार द्वारा खंडार में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव व आठ साल बेमिसाल चित्र प्रदर्शनी के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। साथ ही बैरवा द्वारा संविधान के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मंच पर विवेकानंद माध्यमिक विद्यालय खंडार के संस्था प्रधान महेश, महावीर उच्च माध्यमिक विद्यालय के निदेशक अरविंद जैन, गुरुकुल माध्यमिक विद्यालय के बुद्धि सागर वैष्णव, संजू वैष्णव व खंडार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी रामराज मीणा इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए खंडार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी रामराज मीणा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में स्वतंत्रता के महानायकों तथा भारत की विकास की विभिन्न आयामों की जानकारी रोचक तरीके से प्रस्तुत की गई है। आज भारत बहुत तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है और इसकी वजह से दुनियाभर में रहने वाले भारतीयों के मन में गर्व की अनुभूति होती है। आज समाज के अंतिम छोर पर स्थित व्यक्ति के लिए न सिर्फ योजनाएं लागू की जा रही है बल्कि उनकी जानकारी भी घर-घर पहुंचाई जा रही है साथ ही मीणा द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी विकास नापा ने इस प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए पिछले तीन दिनों के दौरान आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन और आभार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार सहायक नेमी चंद मीणा ने किया। समापन समारोह के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने नृत्य, कविता, देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया। प्रदर्शनी के कार्यक्रमों में शारदा कला मंडल सीकर के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में खंडार के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों की छात्र-छात्राओं, महिला एवं बाल विकास विभाग की महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कार वितरण की गई इसके अलावा विभिन्न योजनाओं पर विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन भी किया गया।

Azadi ka Amrit Mahotsav Photo Exhibition concludes in khandar

लोकतंत्र का मार्गदर्शक ग्रन्थ है संविधान: नापा

भारतीय संविधान दुनिया का एकमात्र सबसे लंबा लिखित संविधान है। हमारे देश का संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का मार्गदर्शक ग्रंथ है। यह बात आज केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर, द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में केन्द्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी विकास नापा ने कही। उन्होंने कहा कि संविधान के रचयिता डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर की 125वीं जयंती पर साल 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई थी, तब से हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जा रहा है।

 कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडार के चिकित्सा अधिकारी रामराज मीणा ने कहा कि हमारे देश का संविधान हमें हमारे मौलिक अधिकार दिलाता है और हमारे मौलिक कर्तव्यों की याद दिलाता है । इस अवसर पर प्रदर्शनी में उपस्थित गुरुकुल माध्यमिक विद्यालय खंडार के छात्र-छात्राओं के बीच संविधान के महत्व पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं संविधान की प्रस्तावना का पठन व संविधान का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई । विजेता प्रतिभागियों को केन्द्रीय संचार ब्यूरो की ओर से  ग्राम पंचायत खंडार के सरपंच हंसराज बैरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी रामराज मीणा केन्द्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी विकास नापा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !