Friday , 10 July 2026
Breaking News

NEET पेपर लीक पर भड़के खान सर, बोले- बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

नई दिल्ली: नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले पटना के चर्चित शिक्षक खान सर (Khan Sir) ने एनटीए (NTA) की परीक्षा (NEET Exam) व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में खान सर ने कहा कि पेपर लीक (NEET Exam Cancelled) लाखों छात्रों के भविष्य और आत्मविश्वास के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि साल 2024 में भी ऐसा मामला सामने आया था, जिसकी सीबीआई (CBI) जांच हुई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।

Khan Sir gets angry over NEET Exam Cancelled

इससे पेपर लीक करने वालों का मनोबल और बढ़ा है। खान सर ने कहा कि सबसे हैरानी की बात यह है कि पेपर लीक की जानकारी किसी एजेंसी ने नहीं, बल्कि छात्रों ने सरकार तक पहुंचाई। उन्होंने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक जांच पूरी होगी, तब तक कई छात्रों का एमबीबीएस (MBBS) भी पूरा हो जाएगा। उन्होंने दोबारा परीक्षा कराए जाने पर भी चिंता जताई।

उनका कहना है कि री-एग्जाम में अक्सर पेपर ज्यादा कठिन होता है, जिससे पहले अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र मानसिक दबाव में आ जाते हैं। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को दोबारा दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Major action following the Phalodi bus accident in Kota Vikalp Times

फलोदी बस हादसे के बाद बड़ा एक्शन! कोटा में 2 स्लीपर बसें सीज, कई पर कार्रवाई

कोटा: फलोदी बस हादसे (Phlodi Bus Accident) के बाद सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के निर्देशों …

Birthday News Road Accident lalsot kota mega highway bundi 10 July 26 vikalp times

जन्मदिन मनाने निकले थे, घर पहुंची मौ*त की खबर, ट्रक की टक्कर में दंपती की मौ*त

कोटा/बूंदी: बूंदी (Bundi) जिले के केशवरायपाटन (Keshoraipatan) थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क …

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign Tree Plantation Program Held at RTU Kota Vikalp Times

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान : आरटीयू में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

कोटा: राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (Rajasthan Technical University) परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ (Ek …

Do you also drink energy drinks Then this news is for you Food Safety Baran Vikalp Times

क्या आप भी पीते हैं एनर्जी ड्रिंक, तो ये खबर आपके लिए है

बारां: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) के “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत …

Panchna Dam Update Administration on high alert internet suspended in Karauli and Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध विवाद: प्रशासन अलर्ट मोड पर, करौली-सवाई माधोपुर में इंटरनेट बंद

गंगापुर सिटी/करौली: राजस्थान (Rajasthan) के करौली (Karauli) जिले स्थित पांचना बांध (Panchna Dam) से पानी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !