Saturday , 11 July 2026
Breaking News

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मैदान में उतरी पुलिस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर पुलिस (Sawai Madhopur) द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा के लिए 4 से 31 मई तक “जीवन रक्षा सड़क सुरक्षा विशेष अभियान” चलाया जा रहा है। यह अभियान महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।

Sawai Madhopur Police came into the field to curb road accidents

अभियान के तहत हेलमेट और सीट बेल्ट की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवहार विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिलेभर में ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग, ओवरलोडिंग और मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जा रही है।पुलिस द्वारा दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट और व्यस्त मार्गों पर निगरानी बढ़ाई गई है।

साथ ही संबंधित विभागों के समन्वय से रोड मार्किंग, साइनेज, स्पीड कंट्रोल, सड़क मरम्मत और अ*वैध कट बंद कराने जैसे सुधारात्मक कार्य भी किए जा रहे हैं। अभियान के दौरान प्रत्येक थाना क्षेत्र में एक-एक गांव को “विशेष ग्राम गोद योजना” के तहत चयनित कर हेलमेट की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गांवों में जन-जागरूकता कार्यक्रम, हेलमेट चेकिंग अभियान और सड़क सुरक्षा संवाद आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा विद्यालयों, महाविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में युवाओं और विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक कर जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Aditi Mangal Birthday Celebration as blood donation camp in Sawai Madhopur Vikalp Times

जन्मदिन को बनाया यादगार, पहली बार रक्तदान कर दूसरों को भी किया प्रेरित

सवाई माधोपुर: भारत विकास परिषद (Bharat Vikas Parishad) हम्मीर शाखा द्वारा संस्था के स्थापना दिवस …

Retired bank manager donates 10 lakh for the development of a government school Binjari Sawai Madhopur Vikalp Times

10 लाख के दान से चमकेगा सवाई माधोपुर का यह सरकारी स्कूल, सरकार भी देगी 15 लाख

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur: जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग (Education Department) की संयुक्त पहल …

Vanshika Garg Jaipur Case family issues an open warning to the government of Rajasthan Jaipur Vikalp Times

वंशिका ह_त्याकांड: जन्मदिन पर छलका परिवार का दर्द, परिवार ने सरकार को दी खुली चेतावनी

जयपुर: राजधानी जयपुर (Jaipur) के प्रताप नगर क्षेत्र से लापता होने के बाद मृ*त मिली …

Security stepped up in Ranthambore ahead of the rains in Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर में बारिश से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, श्रद्धालुओं और वन्यजीवों के लिए खास तैयारी

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : मानसून (Monsoon) के आगमन को देखते हुए रणथंभौर टाइगर …

Birthday News Road Accident lalsot kota mega highway bundi 10 July 26 vikalp times

जन्मदिन मनाने निकले थे, घर पहुंची मौ*त की खबर, ट्रक की टक्कर में दंपती की मौ*त

कोटा/बूंदी: बूंदी (Bundi) जिले के केशवरायपाटन (Keshoraipatan) थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !