Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बूंदी में बारातियों से भरी बस पलटी, 24 यात्री घायल

बूंदी: राजस्थान के बूंदी जिले के नैनवां थाना क्षेत्र में बीते शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हा*दसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बारात से लौट रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हा*दसे में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए है। इनमें पांच गंभीर घायलों को कोटा रेफर किया गया है। घटना रात करीब ढाई बजे गंभीरा और काशपुरिया के बीच हुई है।

 

A bus full of wedding guests overturned in Bundi

 

 

नैनवां थाना प्रभारी कमल सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बस ड्राइवर को झपकी आने से बस अनियंत्रित हो गई। बस भवानीपुरा निवासी कमलेश धाकड़ की बारात लेकर नैनवां से लौट रही थी। हा*दसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। इनमें भवानीपुरा निवासी बद्रीलाल धाकड़ (40), दौलता देवली (38), टोंक निवासी राजंता (28), ज्योति धाकड़ (28), सुशील धाकड़ (15) और सीमा धाकड़ शामिल हैं।

 

 

 

 

सभी गंभीर घायलों को कोटा रेफर किया गया है। सूचना पर नैनवां पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को पहले नैनवां अस्पताल ले जाया गया। करीब दो दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। बूंदी कलेक्टर अक्षय गोदारा और एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

24 घंटे में नाबालिग का रेस्क्यू, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर: महिला थाना पुलिस (Mahila Thana Police Sawai Madhopur) ने नाबालिग के अप_हरण के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !