Monday , 26 October 2026
Breaking News

पैसे लेकर बैठे हो, क्या ब्याज कमा रहे हो – कलेक्टर

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की जिले के दौरे को लेकर 16 अगस्त को संभावित यात्रा सम्बन्धित आज कलेक्टर पी.सी.पवन की अध्यक्षता मे कलेक्टर सभागार के अन्दर आयोजित बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को वर्ष 2018-19 की बजट घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा कर प्रगति रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सार्वनजिक निर्माण विभाग अधिकारियों को सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय का कार्य शुरु नहीं करने पर फटकार लगाते हुए पैसे पर ब्याज कमाने का उलाहना दिया।

sitting money earning interest  collector
बैठक के दौरान कलेक्टर ने सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के विकास के लिए आए लगभग 8.50 लाख रुपए से होने वाले विकास कार्य के बारे में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से प्रगति जानी। काम शुरु नहीं होने पर कलेक्टर ने उलाहना दिया कि पैसे लेकर बैठे हो, क्या ब्याज कमा रहे हो। साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द कार्य पूरा कर प्रगति प्रस्तुत करें।

बजट घोषणाओं को जल्द करें पूरा :
कलेक्टर ने बैठक के दौरान शिवाड़ा गौशाला, नंदी गौशाला, जलदाय विभाग, शिक्षा विभाग, बनास इंटकवेल, नादौती पेयजल योजना, यूआईटी, नगर परिषद, सूचना एवं प्रोधोगिकी विभाग के अधिकारियों से अपने-अपने विभागों की विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक के दौरान किसी विभाग ने बजट नहीं होने का बहाना किया तो किसी ने काम शुरु नहीं होने व किसी के पास जगह ही निर्धारित नहीं होने की बात कही। ऐसे में बजट घोषणाओं की मुख्यमंत्री दौरे से पूर्व पूरा होना सिर्फ कागजी ख्याली पूलाव ही नजर आता है। जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी कलेक्टर या अन्य बैठक की अध्यक्षता करने वाले लोगों को आंकड़ों के मकड़ जाल में ऐसा उलझाते हैं कि वो इससे बाहर निकल ही नहीं पाते। आंकड़ों की वास्तविकता जानने के लिए उच्चाधिकारियों को मौके पर जाकर वस्तु स्थिति की जायजा लेना होता है, लेकिन इतना टाईम जिले के आला अधिकारियों को होता ही नहीं है। इसके चलते विभिन्न विभागों के अधिकारी जिला स्तरीय बैठकों को गंभीरता से नहीं लेकर सिर्फ आंकड़ों के खेल में उलझा कर रख देते हैं। कई अधिकारी को अपने मातहत को बैठक में भेजकर अपने कार्य की इतिश्री कर लेते हैं। जबकि जिले की बात छोड़ों जिला मुख्यालय के हालात ही दिनों दिन बदतर होते जा रहे हैं।

फ्लेगशिप योजनाओं की प्रगति दें:
बैठक के अंत में कलेक्टर ने कहा कि विभागीय अधिकारी जिले में संचालित फ्लेगशिप योजनाओं की प्रगति उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री के सवाईमाधोपुर आने के दौरान सभी डीएलओ साथ रहेंगे। इश्यु आने पर जवाब देना होगा। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आई शिकायतों पर कोई काम नहीं हुआ है। सहकारी विभाग द्वारा गोदाम निर्माण का प्रस्ताव अभी तक नहीं आया है। शिकायत के बावजूद भांवरा गांव सहकारी समिति के प्रबंधक को अभी तक नहीं हटाया गया है। शिक्षकों के स्थायीकरण का मामला अब भी अटका पड़ा है। विकास कार्यों के लिए विभागीय अधिकारी बजट नहीं होने की बात कहते हैं। ऐसे में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आई शिकायतों का ही अभी तक निस्तारण नहीं हुआ है। इस पर कलेक्टर ने सभी डीएलओ को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं के कार्यों को पूरा कर प्रगति रिपोर्ट तुरंत प्रभाव से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक के दौरान कुछ अधिकारी व्हाट्सअप पर बिजी:
मुख्यमंत्री दौरे को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कुछ अधिकारी मोबाइल पर बातों में मशगूल रहे तो कुछ अधिकारी वाट्सअप चलाने में व्यस्त रहे। कलेक्टर पी.सी.पवन मुख्यमंत्री बजट 2018-19 की प्रगति को लेकर विभागीय अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ले रहे थे लेकिन अंतिम कुर्सियों पर बैठे कुछ अधिकारी वाट्सअप चलाने में व्यस्त रहे। कलेक्टर क्या निर्देश दे रहे है इसकी तरफ उनका कोई ध्यान नहीं था। वो सिर्फ व्हाट्सअप के मैसेज पढ़कर मंद मंद मुस्करा रहे थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !