Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी मनाएगी सेवा पखवाड़ा 

जयपुर: कल यानि 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर संगठन के साथ-साथ राज्य सरकार भी आमजन के लिए विशेष अभियान शुरू करने जा रही हैं। कल से राजस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू होगा। इसके साथ ही एक दिवसीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में रहने के लिए कहा हैं

 

 

BJP will celebrate Seva Pakhwada on PM Narendra Modi birthday

 

 

 

मंत्री जिलों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, स्वच्छता ही सेवा अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव और राजकीय कार्यों के शिलान्यास व लोकापर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जिला प्रभारी मंत्री राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट के सम्बंध में आयोजित होने वाले जिला समिति की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। इसके साथ ही एसडीआरएफ के तहत स्वीकृत व प्रस्तावित कार्यों, बजट घोषणाओं के तहत कराये जाने वाले कार्यों के लिए भूमि आवंटन स​म्बंधित कार्यों एवं बजट घोषणाओं की समीक्षा करेंगे।

 

 

 

इसके साथ ही बीजेपी राजस्थान संगठन की ओर से कल से सेवा पखवाड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। इस सेवा पखवाडे में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, सचित्र प्रदर्शनी, विषय आधारित संगोष्ठी, वृक्षारोपण अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

 

 

बीजेपी मनाएगी सेवा पखवाड़ा:

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और गांधी जयंती के अवसर पर बीजेपी देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाएगी। सेवा पखवाडे के लिए प्रदेश बीजेपी ने प्रदेश टोली का गठन भी किया हैं। भाजपा महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से सेवा पखवाडा शुरू करेगी। सेवा पखवाडे में 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाएगी। इस सेवा पखवाडे में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

 

 

पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरुआत:

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से पिछले 10 सालों से संपूर्ण देश में स्वच्छता का अभियान निरंतर जारी है। उन्होंने स्वायत्त शासन विभाग एवं पंचायतीराज विभाग को निर्देश दिए है कि राजस्थान में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान को बड़े स्तर पर सफल बनाए।

 

 

इसके साथ ही सभी जिला कलक्टर समस्त शहरी निकायों में इस अभियान की मॉनिटरिंग के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन करें। मुख्यमंत्री ने समस्त जिलों में सामाजिक संगठनों और शिक्षण संस्थानों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इस दौरान प्रदेश में वेस्ट टू आर्ट उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। वहीं शहर के फूड स्ट्रीट वाले स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !