Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! निरस्त हुई ये ट्रेनें फिर से दौड़ेगी पटरी पर

कोटा: पलवल स्टेशन का नॉन इंटरलॉकिंग कार्य निर्धारित समय से पूर्व समाप्त हो चुका है। ऐसे में कोटा से संचालित एवं होकर जाने वाली निरस्त ट्रेनों के फेरे हुए बहाल किए गए है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर रेलवे के पलवल स्टेशन पर रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गत दिनांक 06 सितम्बर से नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा था।

 

 

These canceled trains will run on tracks again kota sawai madhopur

 

 

यह नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 17 सितम्बर तक किया जाना था, जिसे निर्धारित समय से पूर्व 14 सितम्बर को पूरा कर लिया गया है। इस कारण कोटा से प्रारंभ एवं होकर जाने वाली ट्रेने के निरस्त फेरे को बहाल कर दिया गया है। इसके साथ ही परिवर्तित मार्ग की ट्रेनों को निर्धारित मार्ग से संचालित किया जा रहा है। जिसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है-

 

इन ट्रेनों के निरस्त फेरे बहाल:

1. गाड़ी संख्या 12059 कोटा-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 16 सितम्बर से बहाल ।

2. गाड़ी संख्या 12060 हजरत निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 16 सितम्बर से बहाल ।

3. गाड़ी संख्या 12449 मडगांव-चंडीगढ़ गोवा सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस दिनांक 17 सितम्बर से बहाल ।

4. गाड़ी संख्या 12450 चंडीगढ़- मडगांव सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस दिनांक 16 सितम्बर से बहाल ।

5. गाड़ी संख्या 12907 बांद्रा टर्मिनल-हजरत निजामुद्दीन सम्पर्क क्रांति दिनांक 15 सितम्बर से बहाल।

6. गाड़ी संख्या 12908 हजरत निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनल सम्पर्क क्रांति दिनांक 16 सितम्बर से बहाल।

7. गाड़ी संख्या 12963 हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी मेवाड़ एक्सप्रेस दिनांक 16 सितम्बर से बहाल।

8. गाड़ी संख्या 12964 उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस दिनांक 15 सितम्बर से बहाल।

9. गाड़ी संख्या 20451 सोगरिया-नई दिल्ली दिनांक 16 सितम्बर से बहाल।

10. गाड़ी संख्या 20452 नई दिल्ली-सोगरिया दिनांक 16 सितम्बर से बहाल।

11. गाड़ी संख्या 20946 हजरत निजामुद्दीन दिनांक 17 सितम्बर से बहाल।

12. गाड़ी संख्या 20957 इंदौर-नई दिल्ली दिनांक 15 सितम्बर से बहाल।

13. गाड़ी संख्या 20958 नई दिल्ली-इंदौर दिनांक 16 सितम्बर से बहाल।

14. गाड़ी संख्या 03909 इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल दिनांक 15 सितम्बर से बहाल।

15. गाड़ी संख्या 03910 हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल दिनांक 16 सितम्बर से बहाल।

 

रोहित मालवीय ने बताया कि पूर्व निर्धारित मार्ग से जाने वाली ट्रेने- गाड़ी संख्या 12903/12904 मुम्बई सेन्ट्रल-अमृतसर-मुम्बई सेन्ट्रल गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12415/12416 इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 19803/19804 कोटा-श्री माता वैष्णों देवी कटरा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 22659/22660 कोच्चीवली-योग की नगरी ऋषिकेश-कोच्चीवली एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12217/12218 कोच्चीवली-चंडीगढ़-कोच्चीवली सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस, अब अपने निर्धारित मार्ग से होकर जाएगी। उन्होंने यात्रियों से अपील कि है कि असुविधा से बचने के लिए ट्रेनों की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशनों, एनटीईएस अथवा रेल मदद पर प्राप्त कर यात्रा करें।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !