Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना में मिला बड़ा घोटाला, 9 लाख रुपए से भी ज्यादा की दवाओं में मिली गड़बड़ी

अलवर:- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचसी) पर मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना में लाखों रुपए का घोटाला सामने आया है। इस मामले में शाहजहांपुर के ब्लॉक सीएमएचओ ने संबंधित एनजीओ को दवाओं की वसूली राशि 9 लाख 72 हजार 840 रुपए तीन दिन में राजकोष में जमा कराने के आदेश दिए हैं।

 

 

स्वास्थ्य विभाग के भौतिक सत्यापन में शाहजहांपुर ब्लॉक के नंगली बलाई पीएचसी में 3 लाख 73 हजार 786, डाबडवास में 2 लाख 6 हजार 892 और डूमरोली पीएचसी में 3 लाख 93 हजार 261 रुपए की दवाएं कम पाई गई थीं।

 

आखिर क्या है पूरा मामला:-

सरकार की ओर से साल 2019 से 2021 तक दो साल के लिए नंगली बलाई, डाबडवास व डूमरोली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को पीपीपी मोड पर दवा उपलब्ध कराने का ठेका स्पर्श चिल्ड्रन ऐमिनोसिपेशन सोसायटी फोर सोशियल चेंज एण्ड एक्सन कोटपूतली को दिया गया था। इस दौरान तीनों चिकित्सा संस्थानों पर दवाएं सरकारी स्टोर से ही उपलब्ध कराई गई थी।

 

 

 

Chief Minister Free Medicine Scheme, irregularities found in medicines worth more than Rs 9 lakh in alwar Rajasthan

 

 

 

इस बीच चिकित्सा संस्थानों के संचालन में अनियमितता की शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से औषधि सॉटवेयर के माध्यम से स्टोर से उपलब्ध कराई दवाओं और अस्पतालों के दवा वितरण केन्द्रों पर उपलब्ध दवाओं का भौतिक सत्यापन कराया गया। इसमें तीनों चिकित्सा केन्द्रों पर 9 लाख 72 हजार 840 रुपए की दवाओं में गड़बड़ी मिली थी।

 

 

 

 

विभागीय कार्यशैली पर भी उठ रहे है सवाल:-

मिली जानकारी के अनुसार समस्त चिकित्सा संस्थानों पर जिला औषधि भंडार से दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। नियमानुसार औषधि भंडार से दवा वितरण केन्द्रों पर सालभर की अनुमानित खपत के हिसाब से दवाएं भेजी जाती हैं। इसके बाद कोई दवा खत्म होने पर मांग के अनुसार दवाएं उपलब्ध भी कराई जाती हैं। इसकी सॉटवेयर में एंट्री की जाती है। जिससे औषधि भंडार को भी दवाओं की खपत की जानकारी होती है।
इसके बाद भी औषधि भंडार ने दवाओं के रिकॉर्ड की जांच करना मुनासिब नहीं समझा और लगातार 2 साल तक दवाएं अलॉट करते रहे। शाहजहांपुर ब्लॉक की तीन पीएचसी में उपलब्ध दवाओं के भौतिक सत्यापन में गड़बड़ी पाई गई थी। इस मामले में संबंधित सीएमएचओ, ब्लॉक सीएमएचओ एवं पीएचसी प्रभारियों को उक्त अवधि में ओपीडी व आईपीडी में उक्त दवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें दवाओं का इंद्राज नहीं पाए जाने की स्थिति में तात्कालिक जिमेदार अधिकारी व कर्मचारियों के साथ ही सेवा प्रदाता संस्था से वसूली के निर्देश दिए गए हैं।
Gramin Mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

Horrific accident on the Delhi-Mumbai Expressway Kaitoon Kota Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, मदद करने रुके युवक समेत 2 की मौ_त

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !