Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

पीड़ितों को 8 लाख रूपए की प्रतिकर राशि प्रदान करने के निर्देश

सवाई माधोपुर:- राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई के तत्वाधान में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर के अध्यक्ष अतुल कुमार सक्सैना की अध्यक्षता में पीड़ितों को प्रतिकर दिलवाये जाने हेतु जिला प्राधिकरण के पदेन सदस्यगण के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित प्रतिकर स्कीम एवं महिलाओं के लिए संचालित नालसा योजना 2018 के अन्तर्गत विभिन्न न्यायालयों एवं थानाधिकारियों से प्राप्त आपराधिक प्रकरणों के 3 प्रार्थना पत्र प्रतिकर हेतु लंबित थे। जिसमें समिति द्वारा एसिड अटैक से पीड़ित महिला के एक प्रार्थना पत्र में सर्वसम्मति से पीड़िता को एक लाख रूपये प्रतिकर के रूप में स्वीकृत किये जाने के आदेश दिये तथा साथ ही सर्वसम्मति से यह भी आदेश दिया कि दो माह के भीतर 2 लाख रूपये अतिरिक्त प्रतिकर का भुगतान पीड़िता को किया जाए तथा ह*त्या के एक आपराधिक प्रकरण में अंतिम प्रतिकर के रूप में 5 लाख रूपये पीड़िता के वारिसान को सर्वसम्मति से देने के आदेश दिए है।

 

 

Instructions to provide compensation amount of Rs 8 lakh to the victims in sawai madhopur

 

 

 

साथ ही जेलों के निर्माण हेतु निर्धारित मापदण्डों को पूरा करने के लिए गठित जेल एम्पावर्ड कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों व क्रियाकलापों की मॉनिटरिंग हेतु मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।

 

 

 

इस अवसर पर न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पंकज नरूका, न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मीनाक्षी जैन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव समीक्षा गौतम, विशिष्ट न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. न्यायालय सुन्दरलाल बंशीवाल, अपर सेशन न्यायाधीश भावना भार्गव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुंजन गोयल, जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, जिला कारागृह सवाई माधोपुर के जेलर जसवन्त सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीदास सिंह राजावत उपस्थित रहे। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से जिला कलक्टर गंगापुर सिटी डॉ. गौरव सैनी, पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी सुजीत शंकर एवं जेलर उपकारागृह गंगापुर सुखबीर सिंह मीटिंग में उपस्थित रहे।

 

Gramin Mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !