Saturday , 5 September 2026
Breaking News

डेडिकेटेड कोरोना अस्पताल एवं क्वारंटाईन सेंटरों का किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार यादव ने कोविड-19 के लिए जिला मुख्यालय पर बनाए गए डेडिकेटेड कोविड अस्पताल अपेक्स रणथंभौर सेविका हाॅस्पीटल एवं क्वारंटाईन सेंटरों का निरीक्षण किया।
डेडिकेटेड कोविड हाॅस्पीटल सेविका अस्पताल पहुंचकर पीएमओ से अस्पताल की व्यवस्थाओं उपलब्ध समुचित संसाधनों, स्टाफ एवं चिकित्सकों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद रणथंभौर रोड़ स्थित एक अधिग्रहीत होटल का निरीक्षण किया। नीमली रोड़ स्थित देवनारायण छात्रावास में क्वारंटाईन किए जाने वाले लोगों को जरूरत के सामानों से युक्त किट उपलब्ध करवाने, शौचालय एवं परिसर की सफाई व्यवस्था, परिसर को सेनिटाइज करवाने सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरस्त करने के निर्देश उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर को दिए।

Collector sp inspected Dedicated Corona Hospital Quarantine Centers
कलेक्टर ने बताया कि जिले में अन्य प्रदेशों से आने वाले प्रवासियों के जिले में पहुंचने पर सघन स्क्रीनिंग एवं जांच की जाएगी। जिनमें कोविड के लक्षण दिखाई देंगे या जो हाॅट स्पाॅट से आए है उन्हें संस्थागत क्वारंटाईन किया जाएगा। जबकि जिनमें कोविड के लक्षण नहीं है, उन्हें होम क्वारंटाईन किया जाएगा।
उन्होंने संस्थागत क्वारंटाईन केन्द्रों पर समुचित व्यवस्थाएं करने तथा प्रवासियों के साथ अच्छा व्यवहार किए जाने के संबंध में निर्देश दिए। होम क्वारंटाईन किए जाने वालों से क्वारंटाईन की पालना किए जाने का शपथ पत्र भरवाया जाएगा। होम क्वारंटाईन की पालना नहीं करने वाले को संस्थागत क्वारंटाईन करने के साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

WordPress database error: [User 'kotalxkr_vikalp' has exceeded the 'max_questions' resource (current value: 1)]
SELECT vikalp_posts.ID FROM vikalp_posts LEFT JOIN vikalp_term_relationships ON (vikalp_posts.ID = vikalp_term_relationships.object_id) WHERE 1=1 AND vikalp_posts.ID NOT IN (12802,107953,107961,107977,107991,107999,108005,108013,108018,108025,108046,108050,108057) AND ( vikalp_term_relationships.term_taxonomy_id IN (39) ) AND ((vikalp_posts.post_type = 'post' AND (vikalp_posts.post_status = 'publish'))) GROUP BY vikalp_posts.ID ORDER BY vikalp_posts.post_date DESC LIMIT 0, 5

WordPress database error: [User 'kotalxkr_vikalp' has exceeded the 'max_questions' resource (current value: 1)]
SELECT SQL_CALC_FOUND_ROWS vikalp_comments.comment_ID FROM vikalp_comments WHERE ( comment_approved = '1' ) AND comment_post_ID = 12802 AND comment_type NOT IN ('note') AND comment_parent = 0 ORDER BY vikalp_comments.comment_date_gmt ASC, vikalp_comments.comment_ID ASC

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !