Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने खंडार पंचायत समिति के दुमोदा ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पहुंचकर रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने एवं समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने पटवारी द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में सही जवाब एवं जानकारी नहीं देने पर तहसीलदार को पटवारी को नोटिस देने के निर्देश दिए।
चौपाल में ग्रामीणों ने खाद्य सुरक्षा योजना में नाम नहीं होने संबंधी परिवाद प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक को आवेदनों की जांच करने तथा पात्र लोगों के आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए नाम जोड़ने के निर्देश दिए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में किसानों को जागरूक किया।
जिला कलक्टर ने बताया कि सभी आवासविहीन पात्र लोगों को 2022 तक आवास दिए जाएंगे। उन्होंने प्रथम किस्त प्राप्त करने वालों से आवास के कार्य शुरू करने का आग्रह किया। कलेक्टर ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि किसी पुरूष का मृत्यु प्रमाण पत्र का आवेदन आया है तो उसकी विधवा की तत्काल पेंशन शुरू करवायें तथा पालनहार बच्चे हों तो उसी समय इस योजना का भी फाॅर्म भरवायें।

Collector and Superintendent of Police listened to the problems of villagers
उन्होंने बिजली, पेयजल, टूटी सड़कों की समस्या सहित अन्य समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जेवीवीएनएल द्वारा बिजली के बिलों की अधिक राशि के संबंध में कलेक्टर ने निगम के अधिकारियों को कैम्प लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनने एवं बिल संबंधी शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा आठ माह पूर्व वर्मी कम्पोस्ट के क्लस्टर के संबंध में भुगतान की शिकायत को लेकर कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से बिजली चोरी नहीं करने, पानी की बूंद-बूंद बचाने एवं सदुपयोग करने का संकल्प भी उपस्थित ग्रामीणों को दिलाया। गांव के लोगों ने डांग क्षेत्र में बसा होने के बाद भी गांव को ईडीसी का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर भिजवाने के निर्देश दिए जिससे कार्यवाही की जा सके। कलेक्टर ने मनरेगा भुगतान के संबंध में भी जानकारी दी।
उन्होंने पटवारी को दो दिन सोमवार एवं मंगलवार को दुमोदा के पटवार घर पर बैठकर कार्य निबटाने तथा अन्य दिवस दूसरे चार्ज का कार्य निबटाने के निर्देश दिए। पंचायत सचिव एवं पटवारी के मोबाइल नंबर राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर डिस्प्ले करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कलेक्टर डाॅ. सिंह ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी पात्रों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए कुछ ग्रामीणों ने रास्तों पर अतिक्रमण होने या खेत व घर तक रास्ता नहीं होने की शिकायत की। इस पर जिला कलक्टर ने बताया कि सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की सभी शिकायतें तहसीलदार को देकर 7 दिवस में इनकी जाॅंच कर अतिक्रमण पाये जाने पर हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी के खेत में से रास्ता चाहिये तो 251 बी के अन्तर्गत उपखण्ड मजिस्ट्रेट के न्यायालय में जायें।
चौपाल में कलेक्टर ने बच्चों को संस्कारवान बनाने, मोबाइल से बच्चों को दूर रखने तथा बीडी, गुटखा, तंबाकू सेवन से बचने की सलाह दी।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने अपराधी के सम्बन्ध में समय रहते पुलिस को सूचना दें। झूंठे मुकदमें दर्ज न करवायें, ऐसा करने पर 6 माह की जेल होती है। जो घटना हो, वही दर्ज करवायें, ऐसा न सोचे कि विपक्षी ने तो गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है, मैं उससे भी गम्भीर धारा में या बढा-चढा कर मुकदमा दर्ज करवा दूंगा तो फायदे में रहूंगा। झूॅंठ लिखने या बोलने से आपका पक्ष कमजोर हो जाता है। एसपी ने आवारा पशुओं, रोजडों से बचकर निर्धारित गति सीमा में यातायात नियमों का पालन करते हुये वाहन चलाने की अपील की। चौपाल में तहसीलदार गोपालसिंह हाडा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !