Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बाघों का संरक्षण हमारा सामूहिक दायित्व: जिला कलक्टर

सवाई माधोपुर: अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आमजन में बाघ संरक्षण हेतु जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से “बाघों को बचाएं” थीम पर बाघ संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के मुख्य आतिथ्य में रणथंभौर के एक निजी रिसोर्ट में हुआ। जिला कलक्टर ने कहा कि वन एवं वन्य जीव धरती पर प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। मानव, पर्यावरण और वन्यजीव एक-दूसरे के पूरक हैं।

 

 

बदलते परिवेश में हमें वन्यजीवों के संरक्षण और जैव विविधता के लिए अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। बाघों का संरक्षण हमारा सामूहिक दायित्व है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “मन की बात” कार्यक्रम में रणथंभौर नेशनल पार्क से प्रारंभ हुए “कुल्हाड़ी बंद पंचायत” अभियान की सराहना के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निश्चित ही सभी पर्यावरणविदों को प्रकृति प्रेमियों में नवीन उत्साह एवं ऊर्जा का संचार करेगी।

 

 

Conservation of tigers is our collective responsibility Sawai Madhopur Collector IAS Khushal Yadav

 

 

 

उन्होंने कहा कि इस अभियान के फलस्वरूप क्षेत्र के वन पुनः हरित हो रहे हैं। साथ ही बाघों के लिए अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण हो रहा है। कलेक्टर ने उन्होंने मानसून के दौरन अधिक से अधिक पौधारोपण कर अपने आस पास के क्षेत्र को हरा भरा कर पर्यावरण संरक्षण करने की अपील की।

 

 

इस दौरान सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, प्रशिक्षु उप वन संरक्षक तेजस पाटिल, सहायक वन संरक्षक अरूण शर्मा, डीसीएफ लाखन सिंह, पशु चिकित्सक डॉ. सी.पी. मीना, मिशन बीट प्लास्टिक के रूपसिंह मीना, शिक्षक, वकील, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधी पर्यावरणविद उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !