Saturday , 5 September 2026
Breaking News

18 वर्ष से कम एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के निराश्रितों को घर बैठे मिलेगा राशन 

जयपुर: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना के सभी लाभार्थियों को योजना का लाभ मिले, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा संवेदनशील पहल करते हुए एक जुलाई 2024 से 18 वर्ष से कम एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के निराश्रितों के लिए घर-घर जाकर राशन वितरण की व्यवस्था की गई है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र मावली में 110 उचित मूल्‍य दुकानें संचालित हैं। इनमें से 14 दुकानें विभिन्न कारणों से रिक्त हैं, जिनका वैकल्पिक दुकानों के माध्यम से संचालन किया जा रहा है। उन्होंने इन दुकानों को शीघ्र भरने और प्रस्ताव प्राप्त होने आवश्यकतानुसार उचित मूल्‍य की दुकानें खोलने के लिए सदन को आश्वस्त किया।

 

 

 

Destitute people below 18 years and above 60 years of age will get ration at home in rajasthan

 

 

 

इससे पहले विधायक पुष्कर लाल डांगी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि 7 अप्रैल, 2010 एवं 26 दिसम्बर, 2019 के विभागीय निर्देश द्वारा राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्‍तर्गत चयनित 500 राशनकार्डों अथवा 2000 यूनिट पर नवीन उचित मूल्‍य दुकान खोले जाने के मापदण्‍ड निर्धारित है। उन्होंने जानकारी दी है कि विधान सभा क्षेत्र मावली में 110 उचित मूल्‍य दुकानें संचालित है। जिनका ग्रामवार विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र मावली में विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप उचित मूल्‍य की पर्याप्‍त दुकाने संचालित है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !