Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बेटियों को आगे बढ़ाने में सब मिलकर करें सहयोग

पीसीपीएनडीटी की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में हुई। बैठक में कलेक्टर पहाड़िया ने कहा कि बेटियां अनमोल है। बेटियों को बचाने तथा आगे बढ़ाने के लिए सब मिलकर सहयोग करें। इसे जन आंदोलन बनाते हुए आमजन को जागरूक किया जाए।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आमजन को जागरूक करते हुए लिंगभेद को समाप्त करने तथा बेटियों को बराबरी का दर्जा देते हुए कन्या भ्रूण हत्या, लिंग जांच चयन आदि कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए संकल्पित होकर कार्य करें।

Cooperate together in advancing daughters

बैठक में पीसीपीएनडीटी एक्ट के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना के अनुसार कार्य एवं गतिविधियों का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर पहाड़िया ने कहा कि एक्ट की पालना एवं बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए किए जाने वाले कार्यक्रमों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं पर की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी दी। बैठक में पीसीपीएनडीटी जिला समन्वयक आशीष गौत्तम ने पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के प्रावधानों, बेटी अनमोल है, कन्या भ्रूण जांच/हत्या या लिंग चयन करने वाले के बारे में सूचना देने हेतु सरकार द्वारा मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत ढाई लाख रूपए की ईनाम राशि दिए जाने, मुखबिर का नाम गोपनीय रखने जाने, टोलफ्री नंबर 104/108, वाट्सअप नंबर 9799997795 पर देने सहित अन्य जानकारी तथा डिकॉय आपरेशन के बारे में बताया। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन किए जाने पर की जाने वाली पुलिस एवं कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, एडीएम भवानी सिंह पंवार, डॉ. चेतराम मीना, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. एजाज फातिमा, पीआरओ सुरेश गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !