Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सामग्री जमा कराने के लिए काउंटर निर्धारित

जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. एस.पी. सिंह ने पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2020 के सम्बंध में मतदान दल रवानगी, मतगणना, सामग्री वितरण व इन्हें वापस जमा कराने के बारे में विस्तृत आदेश जारी किये हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में पंच/सरपंच का चुनाव चार चरणों में सम्पन्न होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. एस.पी. सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में खण्डार, चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायतों (आटूणकलां, रामड़ी एवं पचीपल्या को छोड़कर शेष सभी ग्राम पंचायतें) में मतदान 17 जनवरी को होगा। इसी प्रकार द्वितीय चरण में बौंली, मलारना डूंगर, बामनवास की ग्राम पंचायतों (ककराला, कोहली प्रेमपुरा, पिपलाई एवं भांवरा को छोड़कर शेष सभी पंचायतें) में 22 जनवरी को, तृतीय चरण में गंगापुर पंचायत समिति की पंचायतों में 29 जनवरी को तथा चतुर्थ चरण में सवाई माधोपुर पंचायत समिति की 3 ग्राम पंचायत (आटूणकलां, रामड़ी एवं पचीपल्या) बामनवास पंचायत समिति की 3 ग्राम पंचायतें (ककराला, कोहली पे्रमपुरा, पिपलाई) में 1 फरवरी 2020 को पंच/सरपंचों के लिए मतदान होगा।
मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण एवं रवानगी राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय साहूनगर सवाई माधोपुर से चरणवार होगी। प्रथम चरण के मतदान दलों की रवानगी 16 जनवरी को, द्वितीय चरण के मतदान दलों की रवानगी 21 जनवरी को, तृतीय चरण के मतदान दलों की रवानगी 28 जनवरी को तथा चतुर्थ चरण के मतदान दलों की रवानगी 31 जनवरी को होगी।
मतदान दल मतदान सामग्री प्राप्त कर आवंटित वाहन से निर्धारित रूटचार्ट के अनुसार मतदान केन्द्रों के लिए प्रस्थान करेंगे। मतदान सामग्री के वितरण के लिए काउन्टर्स भी स्थापित किये गये हैं।

Counter set submission material Panchayat Raj election

काउन्टर नम्बर 1: ईवीएम एवं मतपत्र वितरण काउन्टर के प्रभारी जिला कोषाधिकारी जितेन्द्र कुमार जैन सवाई माधोपुर को नियुक्त किया गया है। प्रत्येक पंचायत समिति क्षेत्र के लिए एक सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। यह काउन्टर साहूनगर विद्यालय के भीतरी भाग में बनाये गये अस्थाई स्ट्रोंगरूम के पास स्थापित किया जाएगा। इस काउन्टर पर प्रत्येक पंचायत समिति पर चार खण्ड बनाये जाकर प्रत्येक खण्ड में दो-दो टेबल लगाई जाकर चार कार्मिकों की नियुक्ति की जाएगी। प्रत्येक खण्ड पर 50 मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया जाएगी यानि एक काउन्टर पर 1 से 50 तथा द्वितीय काउन्टर पर 51 से 100 तक के मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया जाएगा। पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान बूथों की संख्या के अनसार इसी क्रम को निरन्तर आगे बढ़ाया जाकर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
इस काउन्टर से ईवीएम (सरपंच पद के निर्वाचन हेतु), मतपत्र (वार्ड पंचों एवं उप सरपंच पद के निर्वाचन हेतु), निविदत्त मतों हेतु मतपत्र, पिंक पेपर सील, स्ट्रिप सील, मतपत्र अधिकार पत्र, स्पेशल टैग,मतदाता सूची की कार्यकारी प्रतियां, पीठासीन अधिकारी की डायरी और वार्डाे की संख्या अनुसार डिजिटल रबर सील वितरित की जायेगी।

काउन्टर नंबर 2: इस काउंटर के प्रभारी अधिकारी जिला रसद अधिकारी धर्मचंद अग्रवाल सवाई माधोपुर होगें। यह काउण्टर साहूनगर विद्यालय के पूर्व में स्थित मैदान में लगाया जाएगा। प्रत्येक पंचायत समिति क्षेत्र के लिए पृथक- पृथक काउन्टर्स स्थापित किये जाऐगे तथा प्रत्येक पंचायत समिति क्षेत्र के लिए एक सहायक प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। प्रत्येक पंचायत समिति क्षेत्र के लिए चार टेबल लगाई जाएगी तथा प्रत्येक टेबल पर चार कार्मिकों की नियुक्ति की जाएगी। प्रत्येक टेबल पर पंचायत समिति क्षेत्र के कुल मतदान बूथों के अनुसार बराबर भागों में मतदान दलों की सामग्री का वितरण किया जाएगा। भण्डार प्रकोष्ठ द्वारा तैयार किये गये बैग में मतदान अधिकारियों की मार्गदर्शिका के अनुसार समस्त प्रकार के सांविधिक, असांविधिक फार्मस तथा लिफाफे आदि, स्टेशनरी तथा अन्य मतदान सामग्री,पंच पद के निर्वाचन हेतु प्रत्येक मतदान दल को एक बड़ी मतपेटी इसी काउन्टर पर दी जाएगी।

काउन्टर नंबर 3: इस भुगतान काउन्टर के प्रभारी अधिकारी जिला परिषद के वरिष्ठ लेखाधिकारी दीपक गांधी होंगे तथा प्रत्येक पंचायत समिति क्षेत्र के लिए एक-एक लेखाधिकारी सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किये जाएंगे। यह काउन्टर साहूनगर विद्यालय के कमरा नम्बर 14 में स्थापित किया जाएगा। प्रत्येक पंचायत समिति क्षेत्र के लिए तीन-तीन टेबल लगाई जाएगी जिन पर तीन-चार कार्मिकों की नियुक्ति की जाएगी। मतदान दलों को यात्रा भत्ता एवं अन्य राशि का भुगतान उनके बैंक खातों के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। अतः इस काउन्टर पर मतदान दलों में नियुक्त कार्मिकों से उनके यात्रा भत्ता बिल प्राप्त किये जायेगें।

वाहन व्यवस्था काउंटर: इस काउन्टर के प्रभारी सवाई माधोपुर एसडीएम रघुनाथ होगें। यहाॅं जिला परिवहन अधिकारी तथा उनका स्टाफ तैनात रहेगा। यह काउन्टर साहूनगर विद्यालय के सामने के उत्तर की ओर स्थापित किया जाएगा। इस काउन्टर पर मतदान दलों/जोनल मजिस्ट्रेट/एरिया मजिस्ट्रेट को वाहन, रूटचार्ट की प्रति, पथ प्रदर्शकों के नाम तथा मोबाइल नम्बर की सूची उपलब्ध करवायी जायेगी।
महात्मा गांधी विद्यालय, साहू नगर के कमरा नम्बर 1 में जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष एवं कमरा नंबर 3 में पर्यवेक्षक कक्ष स्थापित किया जाएगा इन कक्षों में समुचित व्यवस्था प्रभारी अधिकारी सामान्य व्यवस्था द्वारा की जाएगी।
मतदान समाप्ति के उपरान्त सरपंच/वार्ड पंच के मतों की गणना मतदान समाप्ति के तत्काल पश्चात सम्बन्धित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही की जाएगी। वार्ड पंचों तथा सरपंच के निर्वाचन के द्वितीय दिन मतदान दलों द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय अनुसूची के अनुसार ग्राम पंचायत के उप सरपंच का चुनाव करवाया जाएगा तथा इसके पश्चात जिला मुख्यालय के लिए प्रस्थान करेगें। जिला मुख्यालय पर पंच/सरपंच निर्वाचन से सम्बन्धित सामग्री का संग्रहण सम्बन्धित पंचायत समिति क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नियुक्त कार्मिकों द्वारा किया जाएगा।

ईवीएम का संग्रहण:- सरपंच चुनाव से सम्बन्धित सील्ड ईवीएम का संग्रहण प्रथमतः महात्मा गांधी विद्यालय के उसी अस्थाई स्ट्रांग रूम में संग्रहित किया जाएगा जिस कक्ष से वह ईवीएम मतदान दलों को आवंटित की गई है। पंचायत समिति क्षेत्र के समस्त मतदान केन्द्रों की ईवीएम का संग्रहण होने के उपरान्त इन्हें स्टील ट्रंक में रखकर राजकीय माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में स्थापित किये अस्थाई वेयरहाउस में ले जाया जाएगा।

सील्ड एवं अनसील्ड लिफाफों का संग्रहण:- इस काउन्टर पर पीठासीन अधिकारी की मार्गदर्शिका के अनुसार सरपंच चुनाव एवं पंच चुनाव से सम्बन्धित सील्ड एवं अनसील्ड लिफाफों का संग्रहण किया जाएगा। संग्रहण हेतु सम्बन्धित पंचायत समिति क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा तहसीलदार/नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में कार्मिकों की नियुक्ति की जाएगी। सांख्यिकी से सम्बन्धित सूचनाओं के संग्रहण हेतु प्रभारी अधिकारी सांख्यिकी प्रकोष्ठ द्वारा पंचायत समिति क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा स्थापित किये गये काउन्टर्स पर अपने प्रकोष्ठ से कार्मिकों की नियक्ति की जावेगी।

मतदान सामग्री के बैग का संग्रहण:- ईवीएम तथा सील्ड व अनसील्ड लिफाफों के संग्रहण के अतिरिक्त अन्य सामग्री जो मतदान दलों के बैग में रखी गई थी का संग्रहण निर्वाचन भण्डार प्रकोष्ठ द्वारा किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी निर्वाचन भण्डार प्रकोष्ठ द्वारा सामग्री के वितरण के समय स्थापित किये गये काउंटर के ही काउंटरों स्थापित कर पर्याप्त संख्या में कर्मियों की नियुक्ति करेंगें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !