Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नगर परिषद सभापति के भाग्य का फैसला 20 को, जाना लगभग तय

स्थानीय नगर परिषद की सभापति विमला शर्मा के भाग्य का फैसला 20 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव नोटिस पर मतदान के साथ होगा, कि वे अब सभापति रहेंगी या नहीं। चर्चा तो ये है कि अब उनका जाना तय है।
नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष पार्षद गिर्राज सिंह गूर्जर ने जानकारी करने पर बताया कि इस बार भी सभापति विमला शर्मा अपनी कुर्सी बचाने के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय की शरण में गयी थी, लेकिन इस बार उन्हे न्यायालय से भी कोई राहत नहीं मिली

Decision fate  city council chairman 20 july
गिर्राज सिंह के अनुसार विमला शर्मा ने उच्च न्यायालय में प्रार्थना पत्र पेश कर जिला कलेक्टर द्वारा अविश्वास प्रस्ताव नोटिस पर 20 जुलाई को मतदान (बैठक बुलाने) पर रोक लगाने की अपील की थी, लेकिन मामले पर गुरूवार को सुनवाई नहीं हुई, तथा आगामी दो हफ्ते बाद की तारीख पेशी मुकर्रर कर दी। ऐसी स्थिति में अब 20 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होना लगभग तय है, और मतदान हुआ तो विमला शर्मा का सभापति पद से बेदखल होना भी तय है।
उल्लेखनीय है कि नगर परिषद में 45 पार्षद हैं उनमें से 11 कांग्रेस, 5 निर्दलीय तथा 29 भाजपा के हैं। उनमें से 22 भाजपा, 10 कांग्रेस और 5 निर्दलीय कुल 37 पार्षदों ने विमला शर्मा के खिलाफ 10 जुलाई को सामूहिक रूप से जिला कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था, और उसी दिन सभी 37 पार्षद अज्ञातवास में चले गये, हालांकि एक भाजपा पार्षद 10 को स्वयं उपस्थित नहीं हो पाई थी, जो अगले दिन कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में अपनी सहमति दे गयी।
जानकार सूत्रों का कहना है कि एक वर्ष पूर्व भी सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था, लेकिन उस समय विमला शर्मा को उच्च न्यायालय से राहत मिल गयी थी।
मिली जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर ने अविश्वास प्रस्ताव नोटिस पर बैठक व मतदान कराने की 20 जुलाई निर्धारित करने के साथ ही अति. जिला कलेक्टर को यह कार्यवाही सम्पन्न कराने के लिए अधिकृत कर दिया है। बोर्ड की बैठक 20 जुलाई को 11 बजे परिषद कार्यालय में बुलाई गयी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !