Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

अ*वैध बजरी खनन एवं परिवहन के संलिप्त दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के खण्डार थाना क्षेत्र इलाके में अ*वैध बजरी खनन एवं परिवहन पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद कई पुलिसकर्मी एवं अधिकारियों द्वारा मिलीभगत कर अवै*ध बजरी का खनन एवं परिवहन करवाने का मामला सामने आया है। जिससे बनास नदी के समीपवर्ती गांवों के लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। रात में लाउड स्पीकर की आवाज से ध्वनि प्रदूषण की वजह से लोगों को रात जगा करना पड़ रहा है।

 

Demand for action against two policemen involved in gravel mining and transportation

 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस दबिश पर चालक सड़क के समीपवर्ती गांवों में घुसाते है जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। जिससे लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। अ*वैध बजरी खनन एवं परिवहन में संलिप्त दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मण्डल विगत दिनों पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर अनिल बेनीवाल को ज्ञापन सौंपकर खण्डार थाने में तैनात दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। कार्यवाही नहीं होने पर आं*दोलन की चेतावनी दी गई है।

 

 

 

ग्रामीणों की ओर से बजरी खनन एवं परिवहन करवाने में दो पुलिसकर्मी संलिप्त होने के आरोप के बाद पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण हंसराज बैरवा को जांच करने के लिए निर्देशित किया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में एक पुलिसकर्मी पर बजरी माफि*याओं से साठ गांठ कर अ*वैध बजरी का परिवहन करवाने तथा एक अन्य पुलिसकर्मी पर अ*वैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के चक्कर में आमजन से अभ*द्रता करने का आरोप लगाया है। इस दौरान प्रकाश गुर्जर, रामरूप गुर्जर, पूर्व सरपंच, खेमराज जाट, नदीम खान, हेमराज गुर्जर, रामावतार मीणा, विमलेश गुर्जर, लखन गुर्जर आशाराम गुर्जर, बाबूलाल गुर्जर, सहित कई लोग उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !