Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अ*वैध रूप से यूरिया विक्रय पर कार्रवाई, उर्वरक लाइसेंस निलंबित

सवाई माधोपुर: सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) सवाई माधोपुर द्वारा 14 नवम्बर को किए गए औचक निरीक्षण में मैसर्स किसान एग्रो मार्ट, करमोदा द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के कई प्रावधानों के उल्लंघन का मामला सामने आया। निरीक्षण में पाया गया कि फर्म प्रतिष्ठान स्थल के अतिरिक्त वाहन फिटनेस सेंटर करमोदा पर अ*वैध रूप से यूरिया उर्वरक का वितरण/विक्रय कर रही थी। कार्रवाई के दौरान 85 बैग (45 किलोग्राम प्रति बैग) यूरिया को मौके पर ही जब्त कर फर्म के अधिकृत प्रतिष्ठान पर सुरक्षित सुपुर्दगी में दिया गया।

 

fertilizer license suspended in sawai madhopur

 

साथ ही मूल्य सूची, डिस्प्ले बोर्ड, स्टॉक रजिस्टर एवं स्टॉक पोजीशन समय पर अनुज्ञापन अधिकारी को नहीं भेजे जाने को भी उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 4, 5 और 35 का स्पष्ट उल्लंघन माना गया। उक्त गंभीर अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) राकेश कुमार अटल ने उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 31 के तहत फर्म का खुदरा उर्वरक अनुज्ञा पत्र (एफआर/2024-25/29197) तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक निलंबित कर दिया है।

 

 

फर्म के प्रोपराइटर को निर्देश दिए गए हैं कि निलंबन अवधि में किसी भी प्रकार का उर्वरक क्रय-विक्रय न करें तथा 7 दिवस के भीतर संपूर्ण अभिलेखोंकृस्टॉक रजिस्टर, बिल, लाइसेंस आदिकृसहित उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें। निर्धारित समय में जवाब प्रस्तुत न करने या असंतोषजनक पाए जाने की स्थिति में अनुज्ञा पत्र निरस्त किया जाएगा, जिसके लिए फर्म स्वयं उत्तरदायी होगी। यह आदेश 15 नवम्बर 2025 को अधिकृत हस्ताक्षर एवं मुद्रा सहित जारी किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !