Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गणेश मेले में हं*गामा, युवकों ने फेंकी कुर्सियां

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में श्रीनाथपुरम स्टेडियम के सामने जीएडी सर्किल पर बीते रविवार की रात को गणेश मेले में हं*गामा हो गया। जहाँ पर 4से 5 युवकों ने मेला समिति सदस्य के साथ जमकर मा*रपीट की। युवक वहां पर रखी कुर्सियां फेंकने लगे। युवकों ने बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मी से भी धक्का-मुक्की की।

 

 

 

Ganesh Fair Youth Police Kota 9 Sept 2024

 

 

मेले में आए हुए लोगों ने हं*गामे का वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस उ*त्पाती युवकों को पकड़कर थाने लेकर गई। मेला समिति अध्यक्ष व पूर्व पार्षद देवेंद्र चौधरी मामा ने आरकेपुरम थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। देवेंद्र चौधरी ने बताया कि घटना रात साढ़े 11 बजे के आसपास की है। मेला समिति सदस्य गणेश पांडाल के आसपास बैठे हुए थे। इसी दौरान 4-5 युवक वहां आए। सभी युवक श*राब के न*शे में थे।

 

 

 

 

युवकों ने आते ही समिति के सदस्य भूरिया सिंघी से गा*ली ग*लौच शुरू कर दी। इसके बाद भूरिया के साथ मा*रपीट करने लगे। इसी दौरान बीच बचाव करने पर युवकों ने वहां रखी कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया। इसके साथ ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी बीच बचाव में आए तो उनके साथ भी युवकों ने धक्का-मुक्की की। इसके बाद वहाँ हड़कंप मच गया।

 

 

 

 

पुलिस की और दो तीन गाड़ियां मौके पर आई और युवकों को पकड़कर ले गए। थाने के सीमा वि*वाद में रात 2 बजे तक शिकायत दर्ज नहीं हो सकी। बाद में आरकेपुरम थाने में भगत गोस्वामी, दीपक और राजा गोस्वामी सहित अन्य युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। देवेंद्र ने बताया कुछ लोग नहीं चाहते कि जीएडी सर्किल पर शांतिपूर्वक मेला भरें। जानबूझकर मेले में बाधा खड़ी करना चाहते है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Friendship police jungle railway colony kota 27 May 26 Vikalp Times

10 साल के बच्चे की ह*त्या कर जंगल में फेंका, 16 साल का दोस्त गिरफ्तार

कोटा: (Kota) के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने …

Bajri truck accident on kanwas toll plaza kota 26 May 26 Vikalp Times

टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा, पानी पीने जा रहे टोलकर्मी को बजरी ट्रोले ने रौंदा

कोटा: (Kota) जिले के कनवास थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर हुए दर्दनाक हादसे (Road …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !