Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आदर्श चुनाव आचार संहिता की पूर्ण पालना सुनिश्चित हो:आचार संहिता प्रभारी

अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुर सिटी एवं आचार संहिता प्रकोष्ठ प्रभारी पंकज ओझा ने सभी उपखण्ड अधिकारियों, विकास अधिकारियों एवं आचार संहिता प्रकोष्ठ से संबंधित अधिकारियों को लोकसभा आम चुनाव 2019 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आदर्श चुनाव आचार संहिता की पूर्ण पालना सुनिश्चित हो इसके लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने के निर्देश दिए।

lok Sabha election follow the full Model Code of Conduct
आचार संहिता प्रकोष्ठ प्रभारी ने मंगलवार को कलेक्टेट सभागार में आयोजित बैठक में आदर्श आचार संहिता के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए राजनैतिक दलों, कर्मचारियों तथा अन्य के लिए आचार संहिता संबंधी विधान एवं नियमों के बारे में बताया। उन्होंने चुनाव प्रसार अभियान में वाहन उपयोग किये जाने के संबंध में, रोड़ शो हेतु अनुमति की प्रक्रिया, लाउडस्पीकर अनुमति, पोस्टर बैनर की अनुमति आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान उम्मीदवारों के खर्चे पर पैनी नजर रखी जाये। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लाउडस्पीकर की अनुमति नही होगी।
इसके साथ ही स्टार प्रचारकों की रैली के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये। इसी प्रकार हैलिकॉप्टर लेन्डिंग अनुमति, उस दौरान एम्बुलेन्स, अग्निशमन एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े हुए बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगजनों को लाने व ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। प्रभारी अधिकारी ने सी-विजिल एप में दर्ज प्रत्येक शिकायत पर कार्यवाही सौ मिनट में करवाया जाना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !