Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्सका दौरा

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने 14 जनवरी, 2024 को हैदराबाद में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। उन्होंने रिसर्च सेंटर इमारत (आरसीआई) में चल रही मिसाइल प्रौद्योगिकियों और संबंधित गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान, मिसाइल एवं सामरिक प्रणाली [डीजी (एमएसएस)] के महानिदेशक यू राजा बाबू ने रक्षा राज्य मंत्री को विभिन्न तकनीकी विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीआरडीएल, एएसएल और आरसीआई के प्रयोगशाला निदेशकों ने रक्षा राज्य मंत्री को संस्थान द्वारा विकसित की गई महत्वपूर्ण प्रणालियों तथा प्रौद्योगिकियों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री ने कहा की रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के ज्ञान व बुनियादी ढांचे के आधारभूत संचालन केंद्र का उपयोग सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम तथा निजी उद्योगों द्वारा किया जाना चाहिए, इससे हमारे देश में एक आत्मनिर्भर रक्षा औद्योगिक इकोसिस्टम की स्थापना हो सकेगी।

 

Minister of State for Defense Ajay Bhatt visits Dr. APJ Abdul Kalam Missile Complex of Defense Research and Development Organization

उन्होंने यह भी कहा कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन को अन्य देशों को हथियार प्रणालियों के निर्यात में भारत को विश्व के एक प्रमुख देश के रूप में उभरना चाहिए। अजय भट्ट ने इस बात पर बल दिया कि आज रक्षा क्षेत्र का दायरा केवल जमीन, समुद्र या आकाश तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसमें अंतरिक्ष भी शामिल है। रक्षा राज्य मंत्री ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के प्रतिष्ठानों द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित मिसाइल प्रणालियों तथा महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों का अवलोकन किया। उन्होंने अग्नि-प्राइम, आकाश, आकाश-एनजी, वीएसएचओआरएडीएस, प्रलय आदि सहित हाल के सफल मिशनों के लिए सभी डीआरडीओ वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने विभिन्न अत्याधुनिक तकनीकों का स्वदेशीकरण करने और राष्ट्रीय लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत के अनुरूप देश में रक्षा औद्योगिक आधार को सशक्त बनाने के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स की सराहना की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !