Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से आमजन को शिविरों में मिल रहा केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ

मोदी की गारंटी आईसी वैनों को ग्राम पंचायतों में हो रहा भव्य स्वागत

भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का अंतिम छौर तक प्रचार-प्रसार एवं पहुंच सुनिश्चित कर करने के उद्देश्य से बहुआयामी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत “मोदी की गारंटी” लोकप्रिय आईसी वैनों का ग्राम पंचायतों में भव्य स्वागत कर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। पंचायत समिति खण्डार के विकास अधिकारी आदेश कुमार मीणा ने बताया कि मंगलवार को पंचायत समिति खण्डार की ग्राम पंचायत छाण एवं लहसोड़ा में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” शिविर का आयोजन खण्डार विधायक के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

 

शिविर की अध्यक्षता पंचायत समिति खण्डार के प्रधान नरेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा की गई। विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान पंचायत समिति खण्डार गिर्राज गुर्जर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक सुगमता से पहुंचे इसके लिये विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी अधिकारी गांव-गांव तक सक्रियता से भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के प्रयासों से आम नागरिकों का जीवन स्तर में सुधार हुआ है और 13 करोड़ से अधिक लोग गरीबी की रेखा से उपर उठे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल पहुंचाने का कार्य किया है। वहीं उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, खाद्य सुरक्षा, जनधन योजना, कृषक कल्याण की योजनाओं का लाभ अब सुगमता से सभी लोगों को मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिये उपस्थित नागरिकों को भी आगे आने का आव्हान किया।

 

उन्होंने कहा कि अधिकारी संवेदनशीलता के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा में नागरिकों को मौके पर लाभ दिलायें। अधिकारी सक्रियता से कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से गांव, गरीब एवं आम लोगों को योजनाओं का लाभ मिलेगा। विकास अधिकारी खण्डार ने बताया कि आईसी वेनों की एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री का “प्री-रिकॉर्डेड वीडियो संदेश” प्रदर्शित किया गया। उसके बाद भारत सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबन्धित ऑडियो-विजुअल सामग्री एवं ब्रोशर, पैम्फलेट और बुकलेट तथा लोकसांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि के माध्यम से जिलेवासियों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही मौके पर वंचित पात्र व्यक्तियों को संबन्धित योजनाओं से जोड़ा भी गया।

 

Modi's guarantee IC vans are getting grand welcome in gram panchayats

 

इस दौरान “धरती कहे पुकार के” का नाट्यमंचन एवं स्वच्छता गीत का लोक कलाकारों द्वारा गायन किया गया। वहीं भारत को विश्व के विकसित राष्ट्रों में अग्रणी राष्ट्र के तौर पर शुमार करने में जिलेवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए “विकसित भारत संकल्प” की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान तहसीलदार खण्डार धमेन्द्र तसेरा, अतिरिक्त विकास अधिकारी पंचायत समिति खण्डार जगदीश प्रसाद मित्तल, सरपंच ग्राम पंचायत छाण एवं लहसोड़ा सहित अन्य 17 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

कल यहां लगेंगे शिविर:- मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि 20 दिसम्बर को पंचायत समिति खण्डार की ग्राम पंचायत लहसोड़ा में दोपहर पूर्व एवं दोपहर पश्चात ग्राम पंचायत छाण में, सवाई माधोपुर की सिनोली में दोपहर पूर्व एवं दोपहर पश्चात नींदडदा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। वहीं पंचायत समिति बौंली, चौथ का बरवाड़ा एवं मलारना डूंगर में आयोजित होने वाले शिविरों को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिए गए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !