Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

165 किलोग्राम प्रति*बंधित प्लास्टिक जब्त, 21,600 रुपये का वसूला जुर्माना

सवाई माधोपुर: नगर परिषद क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुए प्रति*बंधित प्लास्टिक/पॉलीथीन के उपयोग, बिक्री एवं भंडारण पर रोक के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नगर परिषद द्वारा विशेष जब्ती अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत शहर, आलनपुर एवं मानटाउन क्षेत्रों में गठित दो अलग-अलग टीमों द्वारा सघन निरीक्षण एवं कार्रवाई की गई।

 

Nagar Parishad action on plastic polythene in sawai madhopur

 

राजस्व अधिकारी चन्द्रकला वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम (सहायक राजस्व निरीक्षक रितु शर्मा, कनिष्ठ अभियंता रीना मीना, कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक अनगीत सिंह एवं इंद्रराज मीन द्वारा दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान 65 किलोग्राम प्रति*बंधित प्लास्टिक जब्त कर 15,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। मानटाउन क्षेत्र में राजस्व अधिकारी विजेन्द्र मीना के नेतृत्व में गठित टीम (राजस्व निरीक्षक सीमा मीना, कनिष्ठ अभियंता नरेन्द्र मीना, स्वास्थ्य निरीक्षक शिवराम मीना एवं होमगार्ड रामदयाल मीना द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 100 किलोग्राम प्रति*बंधित प्लास्टिक जब्त किया गया तथा 5,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

 

 

 

अभियान के दौरान दोनों टीमों द्वारा कुल 165 किलोग्राम प्रति*बंधित प्लास्टिक/पॉलीथीन जब्त की गई तथा कुल 21,600 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यापारियों को प्लास्टिक प्रति*बंध के प्रावधानों की जानकारी दी गई एवं वैकल्पिक पर्यावरण अनुकूल सामग्री के उपयोग हेतु जागरूक किया गया। नगर परिषद द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ शहर की दिशा में इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे तथा प्रति*बंधित प्लास्टिक के उपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन एवं व्यापारियों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करते हुए स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल विकल्प के तौर पर जूट के थैले प्रयोग करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !