Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

महाराष्ट्र के नए उपमुख्यमंत्री के लिए आज होगी एनसीपी की बैठक

महाराष्ट्र: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार के निधन के बाद अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को अजित पवार की जगह उपमुख्यमंत्री चुने जाने की चर्चा जोरों पर है। बीबीसी न्यूज मराठी के अनुसार इसी पृष्ठभूमि में, एनसीपी के विधायक शनिवार, 31 जनवरी की दोपहर 2 बजे बैठक करेंगे। ऐसी उम्मीद है कि इस बैठक के तुरंत बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा। अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार मुंबई पहुंच गई हैं।

NCP meeting to be held today for new Deputy Chief Minister of Maharashtra

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार वह अपने बेटे पार्थ के साथ शनिवार तड़के दक्षिण मुंबई स्थित अजित पवार के आधिकारिक आवास देवगिरि पहुंचीं। सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने को लेकर चल रही चर्चाओं के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कह चुके हैं कि जो भी निर्णय लेने की जरूरत होगी, वह एनसीपी लेगी।

फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि सरकार और बीजेपी, दोनों ही एनसीपी के हर फैसले का हम पूरी तरह से समर्थन करेंगे। फिलहाल मैं यही कह सकता हूं कि चाहे अजित का परिवार हो या एनसीपी, हम उनके साथ हैं। वे जो भी फैसला लेंगे, हम उन्हें पूरा सहयोग देंगे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !