Saturday , 6 June 2026
Breaking News

मलेशियाई पीएम के साथ पीएम मोदी की प्रेस वार्ता, नया कॉन्सुलेट खोलने की घोषणा

नई दिल्ली: मलेशिया दौरे पर पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। इसके बाद दोनों की संयुक्त प्रेस वार्ता हुई। प्रेस वार्ता के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को सपोर्ट करने के लिए भारत मलेशिया में नया कॉन्सुलेट भी खोलने जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया के संबंध बहुत विशेष हैं। हम समुद्री पड़ोसी हैं। सदियों से हमारे लोगों के बीच गहरे और आत्मीय रिश्ते रहे हैं।

PM narendra Modi's press conference with Malaysian PM Anwar Ibrahim

आज मलेशिया भारतीय मूल की आबादी वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। पिछले कुछ वर्षों में हमारे संबंधों ने एक नई रफ्तार पकड़ी है और इसमें मेरे मित्र प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का विशेष योगदान है। हमारे बीच ऊर्जा, इन्फ़्रास्ट्रक्चर और मैन्युफ़ैक्चरिंग में सहयोग बहुत मजबूत हुआ है। पीएम मोदी ने बताया कि डिजिटल इकोनॉमी, बायोटेक और आईटी में आपसी निवेश बढ़ा है। इन्हीं उपलब्धियों से प्रेरित होकर आज हमने हमारी साझेदारी में अभूतपूर्व गति और गहराई लाने का निर्णय लिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि मलेशिया में भारत के वर्कर्स के संरक्षण के लिए सोशल सिक्योरिटी एग्रीमेंट, टूरिज़्म के लिए ग्रेटिस ई-वीजा और डिजिटल इंटरफ़ेस यूपीआई का मलेशिया में लागू होना। ये सभी कदम दोनों देशों के नागरिकों के जीवन को सरल बनाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया को तमिल भाषा के प्रति साझा प्रेम भी जोड़ता है। मलेशिया में तमिल की मजबूत उपस्थिति शिक्षा, मीडिया और सांस्कृतिक जीवन में दिखाई देती है।

आज के ऑडियो-विज़ुअल एग्रीमेंट से फिल्म और संगीत विशेष रूप से तमिल फिल्में हमारे दिलों को और पास लाएंगी। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि भारत और मलेशिया व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी और रक्षा के क्षेत्र में सहयोग का विस्तार करना जारी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन और कनेक्टिविटी ऐसे क्षेत्र हैं जिन पर हमें और ज्यादा जोर देना होगा। हमने पिछले साल इसमें शानदार बढ़ोतरी देखी है, और हमें उम्मीद है कि वीजा नियमों में ढील और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाकर हमें और फायदा होगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Khan Sir coaching center patna bihar news 3 June 26 Vikalp Times

पटना में सनसनी, खान सर के सेंटर पर हमला, गार्ड को पीटा, पोस्टर फाड़े

बिहार: Bihar की राजधानी पटना (Patna) के मुसल्लहपुर हाट इलाके में मंगलवार को खान सर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !