Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जी-7 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जस्टिन ट्रूडो होंगे आमने-सामने

नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की जल्द ही मुलाकात हो सकती है। प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को इटली में हो रहे जी-7 सम्मेलन में शामिल होंगे। भारत जी-7 का सदस्य नहीं है, लेकिन वो पांचवीं बार आमंत्रित सदस्य के तौर पर इसमें हिस्सा ले रहा है।

 

 

कनाडा के प्रधानंमत्री से पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बारे में पूछने पर भारतीय अधिकारियों ने कहा कि भारत को इस बात पर आपत्ति है कि कनाडा में उसके खिलाफ हिंसा और चरमपंथ की वकालत करने वालों को राजनीतिक जमीन दी जा रही है। भारतीय अधिकारियों ने कहा कि जी-7 सम्मेलन में भारत ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर जोर देगा। साथ ही रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने के लिए बातचीत और कूटनीति की अहमियत पर भी बात करेगा।

 

 

Prime Minister Narendra Modi and Justin Trudeau will face each other in the G-7 summit in Italy

 

 

 

जी-7 के एजेंडे में ग़ज़ा संघर्ष को सुलझाने की कोशिश भी प्राथमिकता में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जी-7 के आउटरीच सेशन में हिस्सा लेंगे। उनकी जी-7 देशों के कई नेताओं के द्विपक्षीय बातचीत भी होगी। आमंत्रित नेताओं से भी उनकी मुलाकात होगी। भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बुधवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से भी होगी। दोनों देशों की बातचीत के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !